Home > Latest News / बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखा रोमांच और उत्साह

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखा रोमांच और उत्साह

November 29, 2014

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखा रोमांच और उत्साह
खेल सप्ताह के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, नींबू रेस, और जलेबी रेस में लगाया दमखम

कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राईमरी स्कूल के खेल परिसर में चल रही विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत शनिवार को कई खेल कार्यक्रम आयोजित किये गये।

प्रधानाध्यापक अब्दुल वहीद बैलिम ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट में आजाद दल ने नेहरू को, रस्साकस्सी में पीटी उषा ने सानिया मिर्जा को, खो-खो जूनियर में नेहरू ने गांधी को, कबड्डी में आजाद ने नेहरू को, खो-खो ग्रर्ल्स ग्रुप में साईना नेहवाल ने सानिया मिर्जा को, फुटबॉल बॉयस ग्रुप में नेहरू ने आजाद दल को, खो-खो सीनियर में आजाद ने सुभाष दल को, बैड़मिन्टन छात्र वर्ग में गांधी ने सुभाष को, बैड़मिन्टन छात्रा वर्ग में कृष्णा पूनिया (अलीशा) ने पीटी उषा दल को पराजित किया। टॉफी कलेक्शन खेल में खदीजा, आयशा, कय्यूम, बॉल थ्रो में फैसल, अदिबा, अल्ताफ, जलेबी रेस में शाहरूख, इकरा, सानिया, लेमन रेस में साहिल, आयना, रऊफ, बाधा रेस में असरीन, गुलनाज, जेहरा ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। रस्सीकूद में पीटी उषा की फिजा प्रथम, सानिया मिर्जा दल की सदफ मोदी द्वितीय स्थान पर रही।

स्कोरर की भूमिका अब्दुल हमीद, आरिफ, आलम खान, दिलनवाज ने, रेफरी की भूमिका पीटीआई शाहनवाज खान, अब्दुल मलिक ने, कोमेनटेटर की भूमिका जावेद अली, वसीम अंसारी, आबिद अली एवं सहायक की भूमिका अनिता शर्मा, अमरीन बानो, उमा खान, तब्बसुम खान, दानिशां काजी, शेर बानो, अमीर, नसरीन बानो, भानू पुरोहित, दीपा आड़वानी, समा साकिर, अनिशा अब्बासी, सादिक अली, मुर्शीद अली, प्रमीला, बिलाल व शौकत बक्श ने की। छात्र-छात्राओं ने बडे उत्साह से भाग लेते हुए सराहनीय प्रदर्षन किया। संचालन चिन्मय जोषी ने किया।