Home > Latest News / मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक भ्रमण दल कुम्भलगढ व उदयपुर के लिए रवाना

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक भ्रमण दल कुम्भलगढ व उदयपुर के लिए रवाना

December 07, 2014

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का
शैक्षणिक भ्रमण दल कुम्भलगढ व उदयपुर के लिए रवाना

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का 40 सदस्य दल कुम्भलगढ व उदयपुर के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रविवार को मौलाना आाजाद कैम्पस परिसर से रवाना हुआ। प्रभण प्रभारी सलीम अहमद ने कहा कि यह दल कुम्भलगढ किला, उदयपुर की सहेलियों की बाड़ी, पिछोला झील, फतेहसागर झील, नारायण आश्रम, मोती नगरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा। इस दल में डॉ सीमा परवीन, अंजलि सोनी, डॉ अब्दुल्लाह खालिद, डॉ इनाम इलाही, सलीम अहमद, मोहसिन, मनीष सहित समस्त विद्यार्थीगण थे।

दल को मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने हरी झण्डी देकर रवाना किया तथा दल को सकुशनल लौटने की शुभकामनाएं दी।