Home > Latest News / नई पीढ़ी आज़ाद के आदर्शो को आगे बढ़ाए - डॉ. तारिक़

नई पीढ़ी आज़ाद के आदर्शो को आगे बढ़ाए - डॉ. तारिक़

November 11, 2014

नई पीढ़ी आज़ाद के आदर्शो को आगे बढ़ाए - डॉ. तारिक़
मौलाना आजाद के 126वें जन्मोत्सव एवं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर
मौलाना आजाद मेमोरियल लेक्चर एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

कॉम्पिटिशन बहुत मुश्किल हैं। आप एक्ट्रा नहीं अल्ट्रा एक्स्ट्रा मेहनत करें, सरकार पर दोष न करें। यदि एक टीचर अच्छा नहीं तो देश कभी भी अच्छा नहीं हो सकता हैं विद्यार्थी, टीचर एवं सभी को निरन्तर अपनी शिक्षा को बढ़ाते रहना चाहिए।

ये कहना हैं जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के फेकल्टी ऑफ लॉ के डॉ मोहम्मद तारीक का। जो मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में मौलाना आजाद के 126वें जन्मोत्सव एवं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित मौलाना आजाद मेमोरियल लेक्चर को बतौर मुख्यअतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी नई पीढी को आजाद और आज़ादी के स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शो को अपनी जिन्दगी मे अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक एवं यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार राजि़क वदूद ने कहा कि आज़़ाद भारत के प्रथम केन्द्रीय शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की स्मृति में चल रही, तीन दिवसीय प्रतियोगिता डिबेट, क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता की जानकारी दी तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से मोलाना आजाद के आजादी के दिनो की यादगार तस्वीरों और उनकी ऑडियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से पेश किया।

सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज एवं पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी ने अपने अध्यक्षी उद्बोधन में विद्यार्थियों को आजाद के तरह हर क्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल कर, मुल्क का नाम रोशन करने को कहा।

इस अवसर सम्पत, अर्जुन, शोएब, गुलाम, शाहनजराना, गुलफशां, रेहमत, समीना, लक्ष्मण, शौकत, शाइस्ता, शाजिया, महक, मुस्कान, आएशा सहित 15 विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं मेड़ल एवं संस्था प्रधान को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पूर्व में फिरोज खान गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने “वतन आवाज देता हैं वतन की शान बन जाओ, उठो उठकर नई तारीख का उन्वान बन जाओं” शीर्षक की तरन्नुम पेश की। समारोह में सोसायटी के अधीन संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं के संस्था प्रधान एवं विद्यार्थीण उपस्थित थे। मौलाना शाहिद हुसैन नदवी ने संचालन किया एवं मौलाना आजाद के जीवन पर रोशनी भी डाली। धन्यवाद सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी ने दिया।