Home > Latest News / मौलाना आईटीआई के प्रषिक्षणार्थियों ने किया 92.7 बिग एफएम और जोधपुर सरस डेयरी का भ्रमण

मौलाना आईटीआई के प्रषिक्षणार्थियों ने किया 92.7 बिग एफएम और जोधपुर सरस डेयरी का भ्रमण

November 12, 2014

मौलाना आईटीआई के प्रषिक्षणार्थियों ने किया
92.7 बिग एफएम और जोधपुर सरस डेयरी का भ्रमण

विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर द्वारा कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम निजी औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता जागृति षिविर के अन्तर्गत दूसरे दिन बुधवार को इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक अजय वर्धन आचार्य ने आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों के कौशल सम्बन्धित कैरियर, दूरस्थ शिक्षा एवं इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया।

संस्थान के प्रधानाचार्य मनीष माथुर ने कहा कि अन्त में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कण्डीशन, आईटी एण्ड ईएसएम, व्यवसाय के 54 प्रशिक्षणार्थी ने जोधपुर सरस डेयरी का भ्रमण कर, उसकी कार्यविधि की प्रायोगिक जानकारी हासिल की। साथ ही सूरसागर रोड़़ स्थित रिलायंस ब्रोड़कास्टिंग नेटवर्क 92.7 बिग एफएम में प्रशिक्षणार्थियों ने एफएम टीम सदस्यों से रेडि़यो प्रसारण, रेडियो प्रोग्रामिंग, आरजेइंग, प्रोड़क्शन, बेकअप, ऑनएयर के बारे जानकारी ली एवं स्टूडि़यों की तकनीकी विधियों का अवलोकन किया। शैक्षिक भ्रमण में मौलाना आईटीआई के प्रशासनिक अधिकारी मुजीब अहमद काजी, अनुदेशक रेणू माथुर, अमित कल्ला, सुरेन्द्र सिंह, अनीसुर्ररहमान सहित विभिन्न प्रशिक्षणार्थियों ने शिर्कत की। गुरूवार को तीन बजे मौलाना आजाद सभागार में षिविर का समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम होगा।