Home > Latest News / कल्पना की उड़ान को उद्योग के रूप में हकीक़त में बदलें

कल्पना की उड़ान को उद्योग के रूप में हकीक़त में बदलें

November 13, 2014

कल्पना की उड़ान को उद्योग के रूप में हकीक़त में बदलें
उद्यमिता जागृति षिविर का प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ समापन

विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर की ओर से कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम निजी औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता जागृति षिविर का गुरूवार को मौलाना आज़ाद ऑडिटोरियम में समापन हुआ।

समापन समारोह में बतौर मुख्यअतिथि जिला उद्योग केन्द्र के सहायक निदेशक रामअवतार राणा ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि किसी भी उद्यम के लिए प्रोजेक्ट रिर्पोट कैसे बनाते है तथा जिला उद्योग के रजिस्ट्रेशन के पश्चात् बैंक, आरएफसी, रिको एवं अन्य सरकारी विभागों के सहयोग से उद्योग लगाने के लिए ज़मीन, वित्तिय सहायता एवं अन्य सम्बन्धित खर्चो आदि के बारे में भी जानकारी दी।

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओपी बोहरा ने प्रशिक्षणार्थियों को एक सफल उद्यमी बनने एवं कल्पना की उड़ान को हकीकत में बदलने के लिए आत्मविश्वास, हिम्मत व पूरी ईमानदारी से कड़ी मेहनत करने को कहा। विभाग के परियोजना अधिकारी अशोक गहलोत ने शिविर का उद्देश्य आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए स्वयं का रोजगार शुरू कर एवं दूसरों के लिए रोजगार उपलब्ध कराना बताया एवं विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

मौलाना आईटीआई के प्रधानाचार्य मनीष माथुर ने कहा कि शिविर के समापन में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कण्डीशन, आईटी एण्ड ईएसएम, व्यवसाय के 54 प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। शिविर में विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग के लिपिक चन्द्रशेखर मेहरा एवं मौलाना आईटीई के अनुदेशक रेणू माथुर, अमित कल्ला, मोहम्मद शफीक, मुश्ताक अहमद, सुरेन्द्र सिंह, अनीसुर्ररहमान, लियाकत अली सहित विभिन्न प्रशिक्षणार्थियों का विशेष सहयोग रहा। मौलाना आईटीआई के प्रशासनिक अधिकारी मुजीब अहमद काजी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।