Home > Latest News / कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत अल्पसंख्यक कल्याण दिवस मनाया गया।

कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत अल्पसंख्यक कल्याण दिवस मनाया गया।

November 20, 2014

कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत
अल्पसंख्यक कल्याण दिवस मनाया गया।

गृह विभाग राजस्थाान सरकार के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन जोधपुर, राज्य संसाधन केन्द्र जोधपुर एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में उन्नीस नवम्बर से शुरू हुए कौमी एकता सप्ताह (राष्ट्रीय अखण्डता सप्ताह) के अन्तर्गत गुरूवार को कमला नेहरू नगर स्थित मोलाना आजाद सभागार में अल्पसंख्यक कल्याण दिवस मनाया गया।

सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि अल्पसंख्यक एवं बहुसंख्यक से मिलकर देश बनता है। हमे इस मुल्क की रक्षा, तरक्की एवं कल्याण के लिए सभी समुदाय, वर्गो, अल्पसंख्यक एवं बहुसंख्यक लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी तथा कमजोर वर्ग के लोगों के शैक्षिक व आर्थिक उत्थान के लिए कल्याणकारी कदम उठाने होंगे।

सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी ने अल्पसंख्यक कल्याण के लिए जमीनी स्तर पर आधारभूत जरूरतें पूरी करने, उन्हें हुनरमंद बनाने, छात्रवृति देने तथा रोजगार प्रदान करने की बात कहीं। आदर्श मुस्लिम समाचार पत्र के सम्पादक सलीम खिलजी ने कहा कि देश की एकता एवं अखंड़ता के लिए बहुसंख्यक समुदाय को अल्पसंख्यकों के प्रति सदाश्यता (गुड फिलींग) बनाये रखनी चाहिए। इस मौके पर सोसायटी की ओर से पूर्व में प्रकाशित ”दंगा मुक्त भारत” पुस्तिका का नवीन संस्करण जारी किया गया तथा प्रधानमंत्री की अल्पसंख्यक के कल्याणार्थ पन्द्रह सूत्रीय कार्यक्रम के बारें में जानारी दी गई। समारोह में सोसायटी सदस्यगण, संस्थाओं के संस्था प्रधान, राज्य संसाधन केन्द्र के सदस्यगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।