Home > Latest News / क़ौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत पर्यावरण सरंक्षण दिवस में पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

क़ौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत पर्यावरण सरंक्षण दिवस में पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

November 25, 2014

क़ौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत
पर्यावरण सरंक्षण दिवस में
पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

गृह विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन जोधपुर, राज्य संसाधन केन्द्र जोधपुर एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मौलाना आज़ाद अपर प्राइमरी स्कूल में क़ौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत पर्यावरण सरंक्षण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्कूल प्रधानाचार्य अब्दुल वहीद बैलिम ने कहा कि नन्ने-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने घर, मोहल्ले, विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने, पॉलीथी का प्रयोग न करने अथवा कम करने, लोगों को नशीले पदार्थो का उपयोग न करने देने एवं एकल वाहन का प्रयोग न कर, सामुहिक एवं अधिक यात्रियों वाले वाहन का प्रयोग करने तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जवाबदेही बनाकर, जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर स्कूल एकेडमिक ऑफिसर बाबू खान शेख, स्कूल अधीक्षक निसार अहमद, अनिता शर्मा, वसीम अंसारी, जावेद अली, प्रमीला रावत, आबिद अली, मोहम्मद सादिक, पीटीआई शहनवाज हुसैन, चिन्मय जोशी अब्दुल मलीक, शेरबानो, नसरीन अब्बासी, अब्दुल हमीद, मोहम्मद आरिफ, भानू पुरोहित, उमा खान, आरिफा कादरी, दानिशां काजी, तबस्सुम खान, अमरीन, रूखसाना फजल, फरजाना, आमिर बानो, अनीसा, शआरिया, दीपा आड़वानी सहित समस्त अध्यापकगण व छात्र-छात्राओं उपस्थित थी।