Home > Latest News / आजाद और कृष्णा पूनिया दल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ हुआ खेलकूद सप्ताह का समापन

आजाद और कृष्णा पूनिया दल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ हुआ खेलकूद सप्ताह का समापन

December 03, 2014

आजाद और कृष्णा पूनिया दल के
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ हुआ खेलकूद सप्ताह का समापन

कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राईमरी स्कूल के खेल परिसर में चल रही सात दिवसीय विद्यालयी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन विभिन्न खेलों के अन्तिम मुकाबले के साथ हुआ।

प्रधानाध्यापक अब्दुल वहीद बैलिम ने बताया कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित खो-खो खेल के सीनियर वर्ग में नेहरू दल ने आजाद दल को हराया। दौ सौ मीटर दौड़ के सीनियर छात्र वर्ग में अज़हर खान, अनवर हुसैन, दौ सौ मीटर दौड़ के जूनियर छात्र वर्ग में शोऐब, अमन, सरफराज, दौ सौ मीटर दौड़ के छात्रा वर्ग में नौरीन, सबा कौशर, गोला फैंक में आजाद दल के अनवर, नेहरू दल के नवाब शरीफ, डिक्क थ्रो में आजाद दल के साजिद, गांधी दल के शाहिद एवं सौ मीटर दौड के छात्रा वर्ग में नौरीन, नरगिस, खुशनुमा ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।

पीटीआई शाहनवाज खान व अब्दुल मलिक ने कहा कि लांग जम्प के छात्र वर्ग में 7.20 मीटर की लम्बी कूद के साथ फैजान बैलिम, 6.90 मीटर की लम्बी कूद के साथ अयान मोहम्मद एवं लांग जम्प के छात्रा वर्ग में 3.70 मीटर की कूद के साथ अमरीन व 3.50 मीटर की कूद के साथ मन्तशा क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। रिले दौड़़ के छात्रा वर्ग में सानिया मिर्जा दल की सुमय्या, गजाला, आयशा व कृष्णा पूनिया दल की मनतशां, सानिया, साजिया तथा रिले दौड़ के छात्र वर्ग में आज़ाद दल के अमान, अब्दुल हक, जाहिद व नेहरू दल के अय्यूब, अबरार, आफताब का ग्रुप क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहा।

समापन समारोह में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, स्कूल अकादमिक अधिकारी बाबू खान शेख व रफीक अहमद ने खिलाडि़यों की हौंसलाअफजाई करते हुए लड़कों में आज़ाद दल एवं लड़कियों में कृष्णा पूनिया दल कोे सभी खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के उपलक्ष में मोमेन्टो देकर सम्मनित किया।

शारिरीक शिक्षक अब्दुल मलिक व शाहनवाज खान के संरक्षण में सहयोगी की भूमिका अनिता शर्मा, वसीम अंसारी, जावेद अली, आलम खान, आबिद अली, सादिक, दिलनवाज, चिन्मय जोशी ने व स्कोरर की भूमिका हामिद अली, उमा खान, अमरीन, आरिफ खान ने की। दानिशा काजी, शेरबानो, नसरीन, प्रमिला, तबस्सुम खान, अभीर, बिलाल, शौकत बक्श ने सहायक की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों नेे बडे उत्साह से भाग लेते हुए खेलों में सराहनीय प्रदर्षन किया। संचालन चिन्मय जोषी ने किया।