स्काउट-गाइड सामाजिक दायित्व निभाने का सशक्त माध्यम-चौधरी
वार्षिक गतिविधियों की सराहनीय उपलब्धियों के उपलक्ष में 60वें अधिवेशन में
31 स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर, लीडर को किया गया सम्मानित
जोधपुर 08 दिसम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ जोधपुर का 60 वां वार्षिक अधिवेशन कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल के मौलाना आजाद सभागार में सोमवार को सम्पन्न हुआ। इसमें शहर की स्थानीय संघ जोधपुर की 124 स्कूलों में से 57 स्कूलों के प्रिन्सीपल, स्काउटर व गाइडर ने भाग लिया।
संघ सचिव नारायण सिंह सांखला ने बताया कि मुख्यअतिथि उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा गजरा चौधरी ने अधिवेशन में कहा कि राजस्थान स्काउट गाइड कार्यक्रम में बच्चों को स्काउट-गाइड के माध्यम से सामाजिक योगदान देना सिखाया जाता है। ये सामाजिक दायित्व निभाने का सशक्त माध्यम है इससे उनमे व्यक्तित्व निर्माण, शारीरिक, बौद्धिक व चारित्रिक गुणों का विकास होता।
संघ सचिव सांखला ने अधिवेशन का उद्देश्य इस वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना, अगले वर्ष की योजना बनाना एवं छात्र-छात्राओं को अधिकतम स्काउट गाइड से जोड़कर, सामाजिक दायित्व के प्रति जवाबदेह बनाना हैं। डाईट प्रिन्सीपल बाबूसिंह शेखावत ने स्काउट गाइडर की ओर से अतिथियों को दिये गये गार्ड ऑफ ऑनर व विद्यालयी स्काउट गतिविधियों की सराहना की। पूर्व प्रिन्सीपल व एडीसी भंवरलाल सुथार ने स्काउट गतिविधियों से प्रेरणा लेने की बात कही। प्रभारी जिला कमिश्नर रामकुमार बारेसा ने स्काउट संगठन के बारे में विस्तार से बताया। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर सीनियर रोवर लीड़र एन.के.चतुर्वेदी ने मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी की ओर से शीघ्र रोवर रेंजर के दो-दो ग्रुप खोलने की घोषणा पर खुशी जाहिर की। स्थानीय संघ के कोषाध्यक्ष मेघसिंह परमार ने कार्यकारिणी का बजट प्रस्तुत किया।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एम आर मेघवाल, मण्डल सचिव चेतन प्रकाश सेन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा की प्रिन्सीपल प्रेमलता रोड़ीवाल, मौलाना आजाद स्कूल प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम, फिरोज खान गर्ल्स स्कूल प्रिन्सीपल शमीम शेख, अरूणा सांेलंकी, मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल की प्रिन्सीपल उम्मे कुलसुम, शंकरलाल नामा, ललित पंवार, तब्बुसुम आरा, महेन्द्र सेन, चिन्मय जोशी, गोपाललाल बोहरा, यास्मीन शेख, भानू प्रकाश, तारा सिंह, रामनिवास पटेल, बाबू लाल चौधरी सहित कई स्कूलों के स्काउटर मास्टर, गाइड कैप्टीन, कब मास्टर, फ्लाक लीडर, रोवर लीडर, रेंजर लीडर ने भी अपने विचार पेश किये।
वार्षिक गतिविधियों की सराहनीय उपलब्धियों के उपलक्ष में इस अधिवेशन में 31 स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर, लीडर को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज व पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक, सदस्य फजलुर्रहमान, रऊफ अंसारी, व फिरोज अहमद काजी भी उपस्थित थे। अधिवेशन का प्रारम्भ स्काउट गाइड प्रार्थना एवं स्वागत कार्यक्रम से हुआ। धन्यवाद सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने ज्ञापित किया। संचालन नारायण सिंह सांखला व एडीसी व स्कूल अकादमिक ऑफिसर बाबू खान शेख ने किया।