मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के
निर्माणाधीन भवन की कामयाबी के लिए हुई सामुहिक दुआ
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के गंगाणा रोड़ स्थित (बुझावड़ गांव) में निर्माणाधीन नये परिसर स्थल पर शहर के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्माणाधीन दो ब्लॉक के जल्द से जल्द मुकम्मल हो जाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। सोसायटी के सदस्यों ने राय दी कि इस परिसर की नींव का खर्च जोधपुर के आमजन वहन करेें ताकि इसमे सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो। इस दौरान बैठक में मौजूद कुछ समाजसेवियों ने निर्माणाधीन भवन को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की घोषणा की और कुछ लोगों ने मदद का भरोसा भी दिलाया।
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बैठक में मौज़ूद प्रबुद्धजनों एवं शहर के तमाम समाजसेवियों से अपील की कि यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन भवन के लिए यथासम्भव आर्थिक सहयोग प्रदान करें ताकि यूनिवर्सिटी का भवन शीघ्र तैयार हो सके।
अंत में निर्माणाधीन भवन के सपने को साकार करने एवं इसकी कामयाबी के लिए सामूहिक दुआ की गई। दुआ में नायब शहर काजी वाहिद अली, प्रोफेसर जहुर खां मेहर, समाजसेवी नूरजी, पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमेन शौकत अंसारी, यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ गुलाम रब्बानी, सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल अजीज, महासचिव मोहम्मद अतीक, उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक खां, सदस्य अब्दुल मुनाफ कुरैशी, फजलुर्रहमान, हसन गौरी, मोहम्मद अली चुंदड़ीगर, मोहम्मद इस्माईल, अब्दुर्रहमान खिलजी, हारून खान, खालिद कुरैशी, अब्दुल मजीद ईदगाह, अब्दुल रऊफ, रजब अली कांट्रेक्टर, रऊफ अंसारी, सलीम खिलजी, फिरोज अहमद काजी, निसार खिलजी, मोहम्मद साबिर सहित समस्त सदस्यगण एवं शहर के गणमान्य लोगों ने शिर्कत की।