Home > Latest News / विज्ञान से बच्चों ने किये नये प्रयोग मदरसा मोहम्मदिया में आयोजित विज्ञान मेले में दिखी क्रियेटिविटी

विज्ञान से बच्चों ने किये नये प्रयोग मदरसा मोहम्मदिया में आयोजित विज्ञान मेले में दिखी क्रियेटिविटी

December 12, 2014

विज्ञान से बच्चों ने किये नये प्रयोग
मदरसा मोहम्मदिया में आयोजित विज्ञान मेले में दिखी क्रियेटिविटी

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित बलदेव नगर, मसूरिया स्थित मदरसा मोहम्मदिया मिडिल स्कूल में विज्ञान मेलें का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक मोहमद अरशद ने बताया कि नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढाने और क्रियेटिव लर्निंग को बढावा देने के मकसद से आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों ने वर्षा जल संरक्षण, पवन ऊर्जा के लिए पवन चक्की, आक्सीजन की महत्ता, पौधो की वृद्धि, संरचना, संतुलित आहार, जीवन चक्र, जल शुद्धिकरण, विद्युत घंटी, रोड़ सेफ्टी व ट्रैफिक लाईट के नियम, ह्दय, किडनी, फेफड़ों, पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को मॉडलस के आधुनिक प्रारूप के जरिये समझाया गया।

इसके अतिरिक्त संज्ञा के प्रकार, इंग्लिश एल्फाबेट का रोबोट, इस्लामिक आदर्श संस्कार, सहित विभिन्न पोस्टर्स के जरिये भी छात्र-छात्राओं ने रोचक जानकारी साझा की। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, सदस्य फजलुर्रहमान, रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी एवं मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार राजि़क वदूद, प्रबुद्धजन, एवं अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर, विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई की। इस मेले मे अध्यापिका शेहला सैफी और नसरीन जहाँ का विशेष सहयोग रहा। मेले में समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।