बीएड़ छात्राध्यापिकाओं ने पाक कला में दिखाया हुनर
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन भवन परिसर पर हुआ शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन
कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड़ कॉलेज में वार्षिक गतिविधियों के आन्तरिक मूल्यांकन के अन्तर्गत ओपन एयर सेशन में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
बीएड प्राचार्या डॉ सपना सिंह राठौड ने बताया कि तहसील लूणी के गांव बुझावड़ में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन भवन परिसर पर आयोजित हुए इस शैक्षणिक भ्रमण में छात्राध्यापिकाओं ने पाक कला प्रतियोगिता में खान-पान की कौशलता का परिचय देते हुए कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाये तथा मिट्टी के प्राकृतिक चूल्हे, लकडी, बर्तन साफ करने व मसालों से लेकर, व्यंजन तैयार करने तक की सभी प्रकार की छोटी-छोटी तैयारियां इसी परिसर मंे की।
डा.ॅ राठौड ने कहा कि छात्राध्यापिकाओं के एनिबिसेन्ट हाऊस ने पंजाबी डिश छोले भटूरे, सूजी का हलवा, इंदिरा गांधी हाऊस ने पारम्परिक भारतीय भोजन सब्जी, पुड़ी, खीर, मदर टेरेसा हाऊस ने मुगलई भोजन में वेज पुलाव, गुलाबी जर्दा व रायता बनाया। इस अवसर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने छात्राओं के पाक कला के हुनर व स्वादिष्ट व्यंजन की प्रशंसा की तथा इंदिरा गांधी को प्रथम, एनिबिसेन्ट को द्वितीय व मदर टेरेसा हाऊस तृतीय स्थान दिया। इन्हें एक हजार, एक हजार व पांच सौ रूपये की राशि इनाम स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम में सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिजी, हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, सदस्य फजलुरर्हमान, रऊफ अंसारी, खालिद कुरैशी, शकील खिलजी, यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार ओपी बोहरा, प्रिन्सीपल डॉ सपना सिंह राठौड, व्याख्याता सलीम अहमद, गीता शर्मा, कान्ता मिश्रा, तनवीर अहमद, मोहम्मद रफीक, ममता सिंह, प्रमीला गहलोत, रीना गोयल, जावेद खान सहित समस्त बीएड प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थेे।