Home > Latest News / गुड गवर्नेंस डे (राष्ट्रीय सुशासन दिवस) के उपलक्ष में हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

गुड गवर्नेंस डे (राष्ट्रीय सुशासन दिवस) के उपलक्ष में हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

December 24, 2014

गुड गवर्नेंस डे (राष्ट्रीय सुशासन दिवस) के उपलक्ष में
हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पच्चीस दिसम्बर को गुड गवर्नेंस डे (राष्ट्रीय सुशासन दिवस) घोषित किया है। इसी उपलक्ष मेें कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आाजाद यूनिवर्सिटी में बुधवार को ‘सुशासन के संवर्धन और नवीनीकरण में तकनीक का उपयोग‘ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता संयोजक डॉ. अंजलि सोनी ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष से शुरू हुए राष्ट्रीय सुशासन दिवस के अन्तर्गत अपने भाषण में जनधन योजना, ईमित्र, जीवन बीमा, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मूलनिवास, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को पेश किया।

यूनिवर्सिटी के कला संकाय की डीन डॉ. प्रतिभा कोचर ने कहा कि हाव-भाव, स्पष्ट वाचन एवं आत्मविश्वास के आधार पर भाषण प्रतियोगिता में बीए सैकेण्ड ईयर की गुलशां अन्सारी प्रथम, बीए फर्स्ट ईयर के राजेन्द्र द्वितीय व बी.ए. सैकेण्ड ईयर की इब्तिसाम ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने चौबीस दिसम्बर को मनाये जाने वाले उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पर भी ग्राहक, वस्तु एवं सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। विज्ञान संकाय के डीन डॉ एस.पी. व्यास ने भाषण के विषय के संदर्भ में विस्तार से बताया।

प्रतियोगिता में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, महासिचव मोहम्मद अतीक, सदस्य खालिद कुरैशी, अब्दुल वहीद बैलिम, मोहम्मद रफीक ने विद्यार्थियों की हौंसलाअफजाई की। प्रतियोगिता में व्याख्याता डॉ. निरंजन बोहरा, डॉ. इनाम इलाही, डॉ. रविन्द्र टेलर, डॉ. सीमा परवीन खान, डॉ मरजीना, मोहम्मद शाहिद, नीलम जोशी, अजीजुलहसन, राम प्रकाश सहित समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित थे। संचालन डॉ अंजलि सोनी ने किया। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओ.पी. बोहरा ने आभार ज्ञापित किया।