पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी एवं मौलाना आजाद फाउन्डेशन नई दिल्ली के
वरिष्ठ सलाहकार ए.आर.खान ने किया मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का अवलोकन
राजस्थान कैडर के पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी एवं भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधीन संचालित मौलाना आजाद फाउन्डेशन नई दिल्ली के वरिष्ठ सलाहकार ए.आर.खान ने मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का अवलोकन किया।
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बताया कि गंगाणा रोड़ स्थित (बुझावड़ गांव) में यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन नये भवन का दौरा करते हुए खान ने खुशी जाहिर की। मोहम्मद अतीक ने ए.आर. खान को बताया कि यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन दो ब्लॉक की नींव का खर्च जोधपुर के आमजन वहन करेें, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम दस किलो लोहा अथवा इसकी राशि दान करने की मुहिम चलाई जा रही है। जिससे यूनिवर्सिटी निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सकें
ए.आर. खान ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए यूनिवर्सिटी में उज्जवल भविष्य बताते हुए राज्य एवं केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को दिलाने की बात कहीं। राजस्थान में ग्रामीण विकास, पर्यटन, अकाल व सूखा प्रबन्धन तथा अंत्योदय योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा डूंगरपूर, पाली व टोंक के कलेक्टर रह चुके ए.आर. खान ने केन्द्र व राज्य के अल्पसंख्यक विभाग से योजनाओं का लाभ उठाने तथा विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर, प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होकर, देश का नाम रोशन करने की बात कहीं। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यूसुफ अली, कार्यक्रम अधिकारी रेशमा खान, मास्टर निजामुद्दीन, शिक्षाविद् इकराम अली, वाजिद शेख, मोहम्मद युसूफ उपस्थित थे।