Home > Latest News / तीन स्कूलों का 112 सदस्य दल, शैक्षणिक भ्रमण के लिए उदयपुर रवाना

तीन स्कूलों का 112 सदस्य दल, शैक्षणिक भ्रमण के लिए उदयपुर रवाना

December 29, 2014

तीन स्कूलों का 112 सदस्य दल,
शैक्षणिक भ्रमण के लिए उदयपुर रवाना

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डी स्कूल का 55 सदस्य दल, फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के 15 सदस्य दल एवं सूरसागर स्थित राजकीय आवासीय विद्यायल के 42 सदस्यों सहित कुल 112 सदस्यों का दल उदयपुर के तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रविवार देर रात कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद कैम्पस परिसर से बस द्वारा रवाना हुआ। भ्रमण प्रभारी निसार मोहम्मद, फरूख तस्कीन जई, मोहम्मद साकिर ने कहा कि यह दल उदयपुर किला, सहेलियों की बाड़ी, पिछोला झील, सिटी पैलेस, फतेहसागर झील, नारायण आश्रम, मोती नगरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा। इस दल में हॉस्टल प्रधानाध्यापक निसार मोहम्मद, स्कूल सुपरवाइजर फकीर मोहम्मद, पीटीआई जगनू मेहर, हॉस्टल वार्डन महेन्द्र कुमार, सहवार्डन उमरदीन खिलजी, मोहम्मद आरिफ, नसीम नईम, मुन्नी, शहबाज, मोहित राठौड सहित समस्त विद्यार्थीगण थे।

दल को मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा दल को सकुशनल लौटने की शुभकामनाएं दी।