निर्विरोध रूप से शरिआ सोसायटी के
बोर्ड के चैयरमेन, वाइस चैयरमेन एवं डायरेक्टर्स के चुनाव सम्पन्न
जोधपुर 30 दिसम्बर। कमला नेहरू नगर स्थित मारवाड़ शरिआ कॉ-आपरेटिव क्रेडिट एण्ड सेविंग्स सोसायटी लिमिटेड जोधपुर के बोर्ड के चुनाव विधिवत् रूप से सम्पन्न हुए। रिटर्निंग ऑफिसर मोहम्मद अतीक सिद्दीकी ने बताया कि निर्विरोध रूप से हुए इस चुनाव में मारवाड़ शरिआ कॉ-आपरेटिव क्रेडिट एण्ड सेविंग्स सोसायटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमेन शौकत अली अन्सारी, वाइस चेयरमैन शब्बीर अहमद एवं बोर्ड के डायरेक्टर के रूप में अबादुल्लाह कुरैशी, फिरोज अहमद काजी, डॉ गुलाम रब्बानी, मोहम्मद अली, अब्दुल्लाह खालिद कुरैशी, अब्दुल अजीज बैलिम, हसा ताहिर, शहनाज ज़की को चुना गया।