न्यू ईयर पर नन्हें-मुन्नों ने दिया
दहशतगर्दी के खात्में का पैगाम
हम यह उम्मीद करते हैं कि इस नये साल में पूरी दुनिया से दहशतगर्दी (आतंकवाद) का खात्मा हो जायेगा और इसके लिए पूरी दुनिया के सारे देशों और सभी समुदायों को मिलजुलकर, आतंकवाद फैलाने वाले जालिमों का सख्ती से मुकाबला कर, उनका खात्मा करना होगा।
ये कहना है, कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा मौलाना आज़ाद अपर प्राइमरी स्कूल के नन्हें-मुन्नें विद्यार्थियों का। इन छात्र-छात्राओं ने गुरूवार को नववर्ष के उपलक्ष में ‘वी वान्ट फिनिस्ड टेरेरिज्म इन न्यू ईयर‘ संदेश लिखी तख्तियां हाथों में लेकर, मोमबत्तियां प्रजवलित कर, इस वर्ष पूरी दुनिया से आतंकवाद के समाप्त होने की कामना की। प्रधानाचार्य अब्दुल वहीद बैलिम ने बच्चों की हौंसलाअफजाई करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुडे कार्यक्रमों से बच्चों को जोड़कर उनका नैतिक विकास किये जाने की बात कहीं। इस आशारूपी कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अब्दुल वहीद बैलिम, मोहम्मद यासीन अन्सारी, भानु पुरोहित, आरिफा कादरी, रूखसाना फजल, हसीना बानो, नसीम सहित समस्त विद्यार्थिगण एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।