जश्ने ईद मीलादुन्नबी के मौके पर
रक्तदान जागृति के अनूठे प्रयास में समीर बना भाग्यशाली रक्तदाता
132 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, 82 अखाडों के उस्तादों का हुआ सम्मान
जश्ने ईदमीलादुन्नबी के मौके पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को जालोरी गेट, ईदगाह रोड़ स्थित, गौरी शंकर महादेव मन्दिर परिसर में शहर के 82 अखाडों के उस्तादों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बताया कि प्यारे नबी मुहम्मद सल्लललाहो अलैहे वसल्लम की पैदाइश की खुषी के मौके पर ईद मीलादुन्नबी के जुलूस में दीनी एवं दुनियावी तालीम व रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का पैगाम झांकी के माध्यम से दिया गया। षिविर संयोजक मोहम्मद साबिर कुरैशी ने कहा कि सोसायटी द्वारा चलाये जा रहे “रहमतुल लिल्आलमीन ब्लड डोनेषन कैम्पैन जोधपुर” और माई खदिज़ा हॉस्पीटल एवं रिसर्च सेन्टर के सहयोग से, समाज के जरूरतमंद बीमारों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान षिविर में 132 पुरूष एवं महिला हिन्दू मुस्लिम रक्तदाताओं ने रक्तदान कर, कौमी एकता की अनूठी मिषाल पेष की। लोगों में रक्तदान जागृति के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले व्यक्तियों में से कुर्रे (लॉटरी) में आए आखलिया निवासी टैक्सी ड्राइवर समीर भाग्यशाली रहा। समीर को मक्का मदीना उमरह धार्मिक यात्रा का एयर टिकट सोसायटी द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा।
साथ ही दन्त चिकित्सक डॉ वसीम अहमद काजी द्वारा इस मौक पर आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में 103 रोगियों की जांच कर, उन्हें उचित परामर्श एवं निशुल्क दवाईयां दी। षिविर में सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल अजीज, शौकत अंसारी, शब्बीर अहमद खिलजी, हाजी अबादुल्लाह कुरैषी, हारून खान, हाजी इस्हाक, मोहम्मद अली चुंदडीगर, मोहम्मद ईस्माईल, रऊफ अंसारी, निसार अहमद खिलजी, साबिर कुरैषी, जितेन्द्र खत्री, बसारत अली, तौषिफ एवं उम्मेद चिकित्सालय ब्लड बैंक कर्मचारी, माई खदिजा नर्सिंग इन्सटीट्यूट के समस्त व्याख्याताओं एवं विद्यार्थियों का विषेष सहयोग रहा। अन्त में देष में अम्नोचेन की दुआ कराई गई। संचालन नईम शेख ने किया।