नन्हें मुन्हों ने रचनात्मक प्रस्तुती का किया मंचन
जोधपुर 22 अक्टूबर। एकलव्य थियेटर सोसायटी की ओर से मगंलवार को दो बाल नाटक “पसीना है अनमोल” तथा “हम पंछी एक डाल के” का मचंन किया गया। ये नाटक मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन सचांलित मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल के दस से तेरह साल के उम्र के छात्र छात्राओ ने प्रस्तुत किये। इन नन्हे विद्यार्थियो ने नाट्य प्रषिक्षण कार्यषाला में नाट्य विद्य के गुर सीखने के साथ ही डा. प्रकाष पुरोहित लिखित एवं निर्देषित इन दो नाटको को तैयार किया एवं मचंन सिवंाची गेट स्थित काबरा मातुश्री कला मन्दिर में किया।
उन्होने “पसीना है अनमोल” के माध्यम से मानव जीवन मे मेहनत का कितना अधिक महत्व है तथा आलस्य कितना नुकसान देह है इस सत्य को व्यक्त किया। आरामपुर के राजा रानी ओर प्रजा को वहां के राजकुमार एवं उसके मित्र ने मेहनत से मानव शरीर से निकलने वाले पसीने के महत्व को बखूबी व्यक्त किया । इसी तरह से मूक पषु पक्षी भी मानव के सच्चे मित्र ओर मददगार हो सकते है यदि मनुष्य उन्हे मारे नहीं कैद नहीं करे और सताए नही, बल्कि उन्हे प्यार दुलार दें। यह कथ्य इन बालको ने “हम पछी एक डाल के” नाटक के माध्यम से दर्षको को संपे्रसित किया ।
इन दोनो नाटको में मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल के बुषरा, कायनात, जन्नतुल, करूणा गोयल, अक्षा, शोएब, साना, तजमुल, जीनत नौरीन, सादिका खानम, आलिया, सादिया, इब्राहिम, नावेद, आबिद और तषकुन ने अभिनय किया। रूप सज्जा श्री प्रमोद वैष्णव और प्रकाष व्यवस्था श्री रवि माथुर की रही । षाह गोवर्धन लाल का शिक्षक प्रषिक्षण महाविधालय व्याख्याता ओमप्रकाष षर्मा ने नाटको के बारे में प्रारभ में विचार व्यक्त किए। नाटक में सोसायटी की मारवाड़ शरिआ क्रेडिट एण्ड सेविंग सोसयटी के निदेषक शब्बीर अहमद खिलजी, क्रिसेन्ट प्रिन्सीपल उम्मे कुलसूम, प्राचार्य षिरीष बालिया, कार्यक्रम अधिकारी एजे खान, सदस्य शकील खिलजी, प्रवक्ता अनवर हुसैन अब्बासी, समस्त सोसायटी सदस्य, समस्त अध्यापकगण व विद्यार्थिगण उपस्थित थे। अंत में निदेषक शब्बीर अहमद खिलजी ने प्रमाण पत्र प्रदान किए एकलव्य थियेटर सोसायटी के श्री रोहित माथुर ने आभार ज्ञापित किया ।
नाटक लेखन एवं निर्देषन
डॉ प्रकाष पुरोहित