Home > Latest News / लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

November 11, 2013

मोहम्मद अतीक का हुआ अभिन्नदन

जोधपुर 12 नवम्बर। कौमी तराना “सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा” के रचयिता अल्लामा डॉ इकबाल के जन्म दिवस एवं “वर्ल्ड उर्दू डे” के अवसर पर अषफाकुल्लाह पार्क, न्यू मुस्लिमपुरा नई दिल्ली में मोहम्मद अतीक को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड़ से नवाज़ा गया।

ये अवार्ड यूनाइटेड मुस्लिम ऑफ इन्डिया (यू.एम.आई.) एवं उर्दू डेवलपमेन्ट ओर्गनाइजेशन (यू.डी.ओ.) की ओर से उर्दू के विकास में विशिष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले विभिन्न विषयों के विद्वानों की श्रैणी में राजस्थान जोधपुर की मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के जनरल सेक्रेट्री मोहम्मद अतीक को नई दिल्ली जामिया मिलिया इस्लामिया विष्वविद्यालय के इस्लामिक फैकल्टी के डीन प्रोफेसर अख्तरूल वासे, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट व ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट दिल्ली के चेयरमेन वसी नोमानी व ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मीम अफजल द्वारा प्रदान किया गया। जोधपुर पंहुचने पर मोहम्मद अतीक का रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद आसिफ, शकील खिलजी, एजे खान माधुरी दत्ता, डॉ सपना सिंह राठौड, माधुरी दत्ता, इन्तिखाब आलम, अयाज अहमद, मोहम्मद सादिक फारूकी, सलीम अहमद, मोहम्मद युसूफ, वाजिद शेख, शहाबुद्दीन सहित, संध्या शुक्ला, ममता सिंह, डॉ स्वेता अरोड़ा सहित कई लोगों ने मालाओं से अभिन्नदन किया। साथ ही सोसायटी के अध्यक्ष एवं मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन अब्दुल अजीज बैलिम, सोसायटी कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक, उपाध्यक्ष नजीर खां, पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी सहित समस्त पदाधिकारिायों, सदस्यों, षिक्षा, समाज एवं साहित्य से जुड़े प्रबुद्धजनों ने अतीक को शुभकामनाएं दी।