विश्व कैन्सर दिवस के अवसर पर मानव श्रृंखला एवं रैली से दिया कैन्सर जन-जागरूकता का पैगाम
‘अवे फ्रॉम स्मोकिंग, अवे फ्रॉम गुटखा, अवे फ्रॉम कैन्सर, हम सब ने ठाना है, तम्बाकू मुक्त देश बनाना हैं, कैन्सर लाइलाज नहीं, इसका इलाज सम्भव है, ऐसे ही जोशीले नारों के साथ, बुधवार को ‘विश्व कैन्सर दिवस‘ के मौके पर कमला नेहरू नगर स्थित, मौलाना आजाद इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने कैन्सर के प्रति जन-जागरूकता रैली निकाली।
प्रिन्सीपल आशीष चौधरी ने कहा कि वर्ल्ड कैन्सर डे पर फार्मेसी विद्यार्थियों ने इस वर्ष की कैन्सर डे की थीम ‘नोट बियोन्ड अस‘ के अनुसार, मानव श्रृखंला बनाते हुए कैन्सर का इलाज सम्भव का सामाजिक संदेश दिया और पोस्टर के जरिये इसे उकेरते हुए नशे से बचने और लोगों को इससे दूर रहने की अपील की। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, अध्यक्ष अब्दुल अजीज, महासचिव मोहम्मद अतीक, उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक, सदस्य फिरोज अहमद काजी, रऊफ अंसारी ने कहा कि विद्यार्थियों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं का नैतिक विकास होता है।
कैन्सर जागरूकता की इस विश्वरूपी मुहिम में व्याख्याता मोहम्मद वकास, सौरभ खींची, अब्दुल आलिम, उस्ता, दिवाकर यादव, अय्यूब खानं, इरफान, नौशाद सहित फार्मेसी कॉलेज के सम्स्त विद्यार्थियों ने शिर्कत की।