Home > Latest News / “अजमेर, आगरा एवं फतेहपुर सीकरी के शैक्षणिक भ्रमण के लिए 65 सदस्यों का दल रवाना”

“अजमेर, आगरा एवं फतेहपुर सीकरी के शैक्षणिक भ्रमण के लिए 65 सदस्यों का दल रवाना”

February 05, 2015

“अजमेर, आगरा एवं फतेहपुर सीकरी के
शैक्षणिक भ्रमण के लिए 65 सदस्यों का दल रवाना”


कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम बीएड कॉलेज के 65 सदस्य दल अपने व्याख्यातागण के साथ अजमेर, आगरा व फतेहपुर सीकरी के तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए जोधपुर से बस द्वारा रवाना हुआ।

भ्रमण प्रभारी सलीम अहमद ने बताया कि यह दल जोधपुर से वाया जयपुर होते हुए, सबसे पहले अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की जियारत, अजमेर के दर्शनीय स्थल, आगरा में विश्व के सात आश्चर्यो में शुमार ताजमहल, आगरा किला एवं फतेहपुर सीकरी की मशहूर सलीम चिश्ती दरगाह की जियारत एवं अन्य पर्यटन स्थलों का अवलोकन करेगा। साथ ही वहां से जुड़ी कला, संस्कृति, स्थापत्य कला, वेशभूषा, भाषा, परम्पराओं व शैक्षिक स्तर का नज़दीक से अध्ययन करेगा।

बीएड प्राचार्या डॉ शोभा गुप्ता ने कहा कि बीएड प्रषिक्षणार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ भ्रमण जैसी अन्य सह शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के मकसद से ये एज्यूकेशनल टूर आयोजित किये जाते है। जिससे विद्यार्थी जीवन के विभिन्न क्षेत्रो में सफलता अर्जित कर परिवार, कॉलेज, एवं देष का नाम विष्व स्तर पर रोशन कर सकें। इस दल में व्याख्याता मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर, वाजिद शेख, शहाबुद्दीन खान, राम प्रकाश जाखड़, सलीम अहमद साथ गये। प्रिन्सीपल डॉ. शोभा गुप्ता, व्याख्याता माधुरी दत्ता, संध्या शुक्ला, डॉ. सुनीता सांगवान, डॉ. समीना, तनुश्री माथुर, नेहा नैण, अब्दुल तनवीर एवं महिला बीएड़ प्राचार्या डॉ सपना सिंह राठौड, व्याख्याता ममता सिंह, मोहम्मद रफीक, जावेद, तनवीर काजी ने दल को सकुषल लौटने की आशा के साथ विदा किया।