नन्हें-मुन्नों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
स्वाइन फ्लू और मौसमी बीमारियों की हुई जांच
कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राइमरी स्कूल में स्वाइन फ्लू और मौसमी बीमारियों की गम्भीरता को देखते हुए, 1020 छात्र-छात्राओं की निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच करवाई गई।
माई खदिजा हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर एवं माई खदिजा इन्स्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज के डॉ. गुलाम रब्बानी, डॉ मिनाज, प्रोफेसर गिरीश सिंह, प्रोफेसर सुशील चौधरी एवं प्रोफेसर राजूराम चौधरी ने बच्चों का मेडिकल चेकअप करते हुए बताया कि अधिकतर बच्चों में खंासी, कफ, दांत दर्द, कान दर्द, त्वचा सम्बन्धी बीमारियों के लक्षण पाये गये। जांच में छात्र-छात्राओं को नियमित साफ-सफाई, स्नान, हाथ धोने, समय पर दवाई लेने एवं जरूरत के अनुसार वरिष्ठ चिकित्सक से परामर्श लेने को कहा गया। साथ ही खुद के शरीर की खुद ध्यान देने की बात कही गई और बच्चों की लम्बाई और उनका वजन भी किया गया तथा किसी भी छात्र में स्वाइन फ्लू एवं गम्भीर बीमारियों के लक्षण नहीं पाए गये।
प्रिन्सीपल अब्दुल वहीद बैलिम ने कहा कि अभिभावक जागरूक बने और बच्चों में अपने शरीर एवं घर के आस-पास की साफ-सफाई का ज्ञान बढे। इसके लिए ये तीन दिवसीय कैम्प आयोजित किया गया। जिन बच्चों में सामान्य बीमारियों के लक्षण पाये गये। उनके माता-पिता को स्कूल में बुलाकर, उन्हें इसके सम्बन्ध में उचिव सुझाव दिये गये। माई खदिजा साइन्सेज के मेडिकल सलाहकार फिरोज अहमद काजी ने स्वाइन फलू एवं इससे बचाव के बारे में जानकारी दी। इस स्वास्थ्य जांच में विंग प्रभारी अनिता शर्मा, पीटीआई अब्दुल मलिक, शाहनवाज, चिन्मय जोशी, विद्यालय शिक्षक सय्यद हामिद अली, अनिसा अब्बासी, शाहिस्ता परवीन, सायमा, क़ायनात, सारैया, अमीर बानो, ज्योति सोनी, फरज़ाना एवं जावेद का विशेष सहयोग रहा।