Home > Latest News / पूनाराम चौधरी का जिला प्रमुख चुने जाने पर मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी पदाधिकारियों ने किया अभिनन्दन

पूनाराम चौधरी का जिला प्रमुख चुने जाने पर मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी पदाधिकारियों ने किया अभिनन्दन

February 13, 2015

पूनाराम चौधरी का जिला प्रमुख चुने जाने पर
मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी पदाधिकारियों ने किया अभिनन्दन

भाजपा सदस्य एवं भारत वूमन बीएड कॉलेज के संचालक पूनाराम चौधरी का जोधपुर जिला प्रमुख चुने जाने के उपलक्ष में गुरूवार को मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, प्रकाशक रवि शर्मा, व्याख्याता सलीम अहमद सहित सेासायटी के पदाधिकारियों ने पूनाराम चौधरी का साफा एवं माला पहनाकर अभिनन्दन किया।

पूनाराम चौधरी ने सोसायटी के संरक्षण में चल रही मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के विस्तार एवं इससे जुडे समस्त पाठ्यक्रम पर खुशी जाहिर करते हुए, सोसायटी का आभार जताया। सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने चौधरी को बताया कि इस कैम्पस की समस्त शैक्षिक संस्थानों में सभी समुदाय के सात हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे है।

सोसायटी पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, अध्यक्ष अब्दुल अजीज, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्हाक, उपाध्यक्ष नजीर खां, सदस्य रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी सहित कई सोसायटी सदस्यगणों ने चौधरी को बधाई का संदेश दिया।