Home > Latest News / मौलाना आजाद विज्ञान संकाय का विदाई समारोह सम्पन्न

मौलाना आजाद विज्ञान संकाय का विदाई समारोह सम्पन्न

February 15, 2015

जूनियर्स ने सीनियर्स को दी भावभीनी विदाई
मौलाना आजाद विज्ञान संकाय का विदाई समारोह सम्पन्न

बातें भूल जाते है लेकिन यादें याद आती है। दोस्तों कभी अलविदा ना कहना, ऐसे ही गमगीन नगमों को नम आंखों से पेष कर, जूनियर्स ने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। मौका था, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के सभागार में रविवार को आयोजित हुए विदाई समारोह का।

स्कूल प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि अभी तो तुम्हें और भी तरक्की की कड़ी मंजिलें तय करनी है। मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक ने प्रषिक्षणार्थियों को अपने संस्कारों के साथ नई तकनीक अपनाते हुए भविष्य में अपनी रूचि अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित करने को कहा। इस मौके पर जूनियर ने सीनियर विद्यार्थियों को टाइटल्स पेश किये तथा सोसायटी के सदस्य हनीफ लोहानी, निसार खिलजी, फिरोज अहमद काजी, पार्षद शहाबुद्दीन मेहर ने सभी स्टूडेन्स की हौसला अफजाई की।

पूर्व में तिलावते कुरआन मोहम्मद दाऊद ने की। अंग्रेज में स्पीच छात्रा ज्योत जीनगर ने दिया। शिक्षक सलीम खान, जावेद खान, मोहम्मद अय्यूब, एस.के चौधरी, पी.के सीरवी, महेन्द्र सर, साकिर अंसारी ने बच्चों को मोटिवेशनल भाषण दिया। अंत में नसरीन, तनवीर, सालेहा व अन्य ने सीनियर्स को डेडीकेट करते हुए ग्रिटींग कार्ड उपहार स्वरूप दिये गये। संचालन तनवीर फौजदार, उबेदुल्लाह गौरी, आयशा बानो, मोहम्मद तारीक, एवं मोहम्म सऊद ने किया। अन्त में धन्यवाद साबिर गौरी ने दिया।