Home > Latest News / वार्षिक समारोह में नन्हें-मुन्नों ने दी इस्लामिक ज़िन्दगी अपनाने की सीख

वार्षिक समारोह में नन्हें-मुन्नों ने दी इस्लामिक ज़िन्दगी अपनाने की सीख

February 16, 2015

“वार्षिक समारोह में नन्हें-मुन्नों ने दी इस्लामिक

ज़िन्दगी अपनाने की सीख”

इस्लाम में पढाई पर बड़ी अहमियत दी गई है तथा शराब पीना, जुआ खेलना, चोरी करना व झूठ बोलने को हराम अर्थात् इसकी सख्त मनाही कही गई है। ये संदेश बलदेव नगर मसूरिया स्थित मदरसा मोहम्मदिया मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने वार्षिक समारोह में पेश की गई इस्लामिक कविताओं व संदेशात्मक नाटक में दिये।

प्रिन्सीपल मोहम्मद अरशद ने स्कूल की वार्षिक रिर्पोट पेश करते हुए बताया कि छात्र अमान, तौसिफ व वसीम ने अरबी भाषा में किये गये तिलावते कुरान का हिन्दी व अंग्रेजी में इसका अुनवाद पेश किया। ‘बिस्मिल्लिाह स्वागत गीत‘ नेहा ने पढा। छात्रा फरजाना ने इग्लिश मे ‘आजादी से पहले व बाद के भारत में इल्म की अहमियत‘ पर भाषण दिया। ‘इन्शाअल्लााह नाटक, अल्लाह इज वन, अस्मा ए हुस्ना नज्म, तफसीर ऑफ सुरह अलक़ व ‘दुनिया के ए मुसाफिर नज्म‘ पर विद्यार्थियों ने इस्लामिक तरीके से जिन्दगी जीने तथा नबी मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्ल्म की बताई बातों को जीवन में अपनाने का पैग़ाम दिया।

साथ ही प्रसिद्ध इस्लामिक शख्सियत शेख अब्दुल कादिर जीलानी के जीवन आधारित नाटक में छात्र-छात्राओं ने किसी भी स्थिति में झूठ नहीं बोलने का संदेश दिया। ‘हमारी स्कूल‘ कविता में प्रतिदिन, मासिक व वार्षिक स्कूल गतिविधियों की प्यारी झलक पेश की गई। साथ ही छात्र नदिम हुसैन ने संस्थान के जनरल सक्रेट्री मोहम्मद अतीक का एक रोचक इन्टरव्यू भी लिया। इस मौके पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, महासचिव मोहम्मद अतीक, पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, सदस्य रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी, स्कूल अकादमिक अधिकारी बाबू खान शेख, सलीम खिलजी, मोहम्मद फारूख बैलिम, मौलाना इल्यास सहित इलाके के मौजिज लोग एवं समस्त अभिभावक उपस्थित थे।

अंत में 80 विद्यार्थियों को अकादमिक व विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अव्वल रहने पर पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिये गये। साथ ही उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए शिक्षिका सेहला शैफी, सबीना बानो व सुल्ताना चौहान को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। हर प्रोग्राम के पूर्व में परिचय नेहा, जन्नत, शमीम, तौसिफ सहित कई नन्हें-मुन्नें छात्र-छात्राओं ने दिया। सेहला शैफी, नसरीन जहां, मसरूम, सबीना बानो सहित समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। धन्यवाद अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने दिया।