Home > Latest News / रंगोली से दिया पक्षियों के संरक्षण का संदेश

रंगोली से दिया पक्षियों के संरक्षण का संदेश

February 18, 2015

रंगोली से दिया पक्षियों के संरक्षण का संदेश
“सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह परवाज 2015” की
रंगारग शुरूआत में अन्ताक्षरी, सामान्य ज्ञान, म्यूजिकल चेयर एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

किसी ने रंग-बिरंगे रंगो से राष्ट्रीय पक्षी मोर उकेरा तो किसी ने राज्य पक्षी गोडावण बनाया। तो किसी ने आसमान में उडने वाले विभिन्न पक्षियों को नई ऊर्जा के साथ अपनी बनाई आकृति में जीवन्त किया। मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम षिक्षक प्रषिक्षण विद्यालय (बीएसटीसी) में बुधवार से शुरू हुए सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह “परवाज 2015” का।

प्रधानाचार्या जेबा नाज ने बताया कि विद्यार्थियों की जागरूकता के लिए इस बार रंगोली की ‘पक्षी सरंक्षण‘ रखी गई है। इस मौके पर आयोजित अन्ताक्षरी प्रतियोगिता में बीएसटीसी विद्यार्थियों ने जोड़ी पहचानो, धुन राउन्ड, बिना बोले अभिनय, हिन्दी, राजस्थानी एवं लोकगीत सुरीली आवाज़ के साथ पेश किये। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजस्थान इतिहास से सम्बन्धित लोगों, कला, साहित्य, संस्कृति एवं स्थापत्य कला आदि विषय पर विभिन्न प्रश्न पूछे गये। अन्त में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सभी छात्रध्यापक-छात्रध्यापिकाओं ने उत्साह से भाग लिया।

कार्यक्रम प्रभारी फरहा मेहर ने बताया कि रंगोली के छात्र वर्ग में हुसैन, इरफान व सरवर, रामचन्द्र, शम्भू, इस्माईल, छात्रा वर्ग में आरजू, धापू, मंजू, सोनी व परवीन, सोनम, सुरय्या, संजीदा, अन्ताक्षरी में मोहम्मद हुसैन, परवीन व कन्हैया, अभिमन्यू, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में केसाराम, शक्ति सिंह व जब्बर सिंह, बुलिदान क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रमों में शिक्षिका सुमन राठौड, स्वाती छंगाणी, गजेन्द्र खत्री, ब्रिजेश पारीख, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद असिफ का विशेष सहयोग रहा। गुरूवार को मेहन्दी, कविता, व गीत प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।