Home > Latest News / सालेहा ने किया सूर्यनगरी का नाम रोषन

सालेहा ने किया सूर्यनगरी का नाम रोषन

February 20, 2015

सालेहा ने किया सूर्यनगरी का नाम रोषन
माननीय राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी के हाथों, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला राष्ट्रपति गाइड अवार्ड
एक ही विद्यालय की सात छात्राओं का “राष्ट्रपति गाइड अवार्ड” के लिए हुआ चयन

उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के साथ विभिन्न प्रकार की दक्षता बैज को हासिल करते हुए राज्यपाल से राज्य पुरस्कार प्राप्त, विज्ञान संकाय की कक्षा बारह की छात्रा सालेहा पुत्री मोहम्मद अकरम को भारत सरकार एवं राजस्थान स्काउट्स गाइड की ओर से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सोलह फरवरी को माननीय राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी द्वारा “राष्ट्रपति गाइड अवार्ड” से नवाज़ा गया।

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित फिरोज खान गर्ल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल की प्रिंसीपल शमीम शेख ने कहा कि छात्रा सालेहा का बाल्यकाल से ही गाइड्स के कार्यों एवं सेवाओं से काफी जुड़ाव रहा हैं उसकी सफलता का मूलमंत्र अटल विश्वास, सतत् परिश्रम और अभिभावकों का आर्शीवाद हैं।

गाइड कैप्टन अरूणा सोलंकी ने बताया कि इस सत्र में विद्यालय की सात गाइड गुलफ्सा, बिलकीस, तबस्सुम, नफसीन, नसरीन, नफसीन अब्बासी व सालेहा ने राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त किया है। इसमें जोधपुर मंडल का प्रतिनिधित्व राष्ट्रपति भवन में सालेहा के द्वारा किया गया।

जोधपुर सी.ओ. सुयश लोढा व स्थानीय संघ जोधपुर के सचिव नारायण सिंह सांखला ने कहा कि स्काउटिंग के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, नवराष्ट्र निर्माण एवं सुस्ंकारित युवा पीढी का निर्माण सम्भव है।

सहायक राज्य संगठन आयुक्त बाबू सिंह राजपुरोहित व संतोष निर्वाण, सोसायटी पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, अध्यक्ष अब्दुल अजीज, महासचिव मोहम्मद अतीक, उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक खां, सदस्य रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी, उपप्रधानाचार्या नूरबानो, सोसायटी सदस्य एवं सालेहा की माता नाजिया व उसके परिवारजनों ने सालेहा का फूलों की माला से स्वागत किया और उसके सेवाभाव की सराहना की।