मौलाना आज़ाद के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह हुआ आयोजित
जोधपुर 12 नवम्बर। हमें मौलाना की खिदमात, कुर्बानियों और राष्ट्र की कौमी एकता के बल पर दुनिया में मुल्क का नाम चमकाने के उनके सपने को पूरा करना होगा। इसके लिए हमें आज़ाद को अपना आइडियल (आदर्ष) बनाना होगा। ये कहना है इंग्लैण्ड की संस्था “पीपुल्स नीड्स” के फाउन्ड़र अब्दुल हमिद मलिक का। मलिक, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी की ओर से देष के प्रथम षिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के 125वें यौमे पैदाइष (जन्मोत्सव) के उपलक्ष्य में आयोजित “महात्मा गांधी जयन्ति से शुरू हुये सामुदायिक सद्भावना अभियान” के समापन एवं भव्य सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
स्टेट रिर्सोस सेन्टर के निदेषक डॉ जमील काज़मी ने कहा कि आज भारत सरकार की ओर से भारत रत्न से सम्मानित मौलाना आजाद के जीवन, कार्यो एवं उपलब्धियों का विषाल पोर्टल इन्टरनेट पर शुरू होने जा रहा है। जिससे लाभान्वित होकर विद्यार्थी, उन पर पीएचड़ी तक कर सकेंगे। आदर्ष मस्लिम समाचार पत्र के सम्पादक सलीम खिलजी ने कहा कि आज़ाद सिर्फ मुसलमानों के लिए नही बल्कि पूरे देष के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। मौलाना आजाद ने महात्मा गांधी, पण्डित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित सैकेड़ो स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मुल्क को आज़ादी दिलवाने में दुनिया के सामने मिषाल कायम की।
सोसायटी के अध्यक्ष एवं यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन अब्दुल अजीज बैलिम ने कहा कि “मौलाना अबुल कलाम आजाद - तालीम से बदलती तकदीर” विषयक भाषण प्रतियोगिता, “मौलाना अबुल कलाम आजाद-बुलन्द हौंसलों से भरा एक कामयाब इन्सान” विषयक निबन्ध प्रतियोगिता तथा जनजागरूकता रैली आयोजित करने का मकसद छात्र-छात्राओं को आजाद की जि़न्दगी से रूबरू कराना हैं। प्रतियोगिता संयोजक एजे खान ने रिपोर्ट पेष करते हुए कहा कि “महात्मा गांधी जयन्ति से शुरू हुये सामुदायिक सद्भावना अभियान” के समापन एवं सम्मान समारोह में उर्दू, हिन्दी, अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में माहरूख आरजू, अब्दुल मजीद, तरन्नुम, शाहीन, तबस्सुम मिर्जा, आदिल हुसैन व निबन्ध प्रतियोगिता में माहरूख आरजू, जिल्ले मोहम्म्द फारूकी, अब्दुल मजीद, शीतल एस. नायर, सोनू वैष्णव, सना, इलियास नागौरी, इमरान खान, सायमा गौरी, रामनिवास, हिना कौसर, तसलीम, भैरूलाल को क्रमषः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के रूप मे मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
इस अवसर पर मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ताराचन्द गर्ग, हाजी अबादुल्लाह कुरैषी, हनीफ लोहानी, हसन गौरी, अब्दुर्रहमान खिलजी, सय्यद इकराम अली सहित समस्त शैक्षिक व कल्याणकारी संस्थानों के संस्था प्रधान व विद्यार्थिगण उपस्थित थे। पूर्व में तिलावत कुरआन हुआ व छात्रा फरजाना नाज ने नात पढी। संचालन मोहम्मद इकबाल चंुदड़ीगर ने किया। आभार सलीम खिलजी ने दिया।