जूनियर्स ने सीनियर्स को दिया यादगार फेयरवेल
मौलाना आजाद बारहवीं कला एवं वाणिज्य संकाय का विदाई समारोह सम्पन्न
दोस्तों कभी अलविदा ना कहना, ऐसे ही गमगीन नगमों को नम आंखों से पेष कर, जूनियर्स ने सीनियर्स को यादगार फेयरवेल दिया। मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के सभागार में गुरूवार को आयोजित हुए बारहवीं कला एवं वाणिज्य संकाय की विदाई समारोह का।
स्कूल प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि अभी तो तुम्हें और भी तरक्की की कड़ी मंजिलें तय करनी है। संस्थान के महासचिव मोहम्मद अतीक ने प्रषिक्षणार्थियों को अपने संस्कारों के साथ नई तकनीक अपनाते हुए भविष्य में अपनी रूचि अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित करने को कहा। इस मौके पर जूनियर ने सीनियर विद्यार्थियों को टाइटल्स पेश किये तथा सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, सदस्य हनीफ लोहानी, मोहम्म रफीक, मोहम्मद शकिल, मोहम्मद शफी ने सभी स्टूडेन्स की हौसला अफजाई की।
पूर्व में तिलावते कुरआन रईसुज्जमा ने की। नाते पाक हाफिज अब्दुल मजीद व आसिम आदिल ने पढी। अंग्रेज में स्पीच छात्र इनामुल्लाह गौरी व हिन्दी में भाषण अब्दुल रज्जाक ने दिया। शायरी एवं तराने पेश किये गये। शिक्षक साकिर अंसारी, रेहाना बेगम, जिम्मी व्यास, कमलेश दुबे, अब्दुल अजीज, मंजू लता, जयश्री, साबिर हुसैन, वन्दना, कल्पना, मोहम्मद इमरान, साकिर, सौरभ जोशी, इमरान, साबिर, नागेश, आलम, जेनुलआबेदीन, अशोक कुमार, समा, आलम खान, नासीर, कुम्भाराम, मोसीन, नासिर, नदीम, आमिर व जमीला ने बच्चों को मोटिवेशनल भाषण दिया। अंत में जूनियर्स ने कक्षा बारहवीं वाणिज्य व कला संकाय के सीनियर्स को डेडीकेट करते हुए ग्रिटींग कार्ड एवं शिक्षकों को उपहार भेंट किये। संचालन आसिम, आदिल, हाफिज अब्दुल मजीद व इनामुल्लाह ने किया। अन्त में शक्रिया प्रिंसीपल इंतिखाब आलम ने दिया।