जोधपुर 11 मार्च। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड तथा मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल व फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को आमजन को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूकता, रोकथाम व बचाव के उपायों के लिए पैम्फलेट वितरित किये।
फिरोज खान गर्ल्स स्कूल प्रिन्सीपल शमीम शेख एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम ने जानकारी दी कि लोगों को इस गम्भीर बीमारी के लक्षण बताने तथा स्वाइन फ्लू से बचने के लिए क्या करें तथा स्वाइन फ्लू रोगी को क्या नहीं करना चाहिए। इससे सम्बन्धित सभी ज्ञानवर्धक बातों का पैम्फलेट एवं जानकारी सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों को दी गई।
स्काउट महेन्द्र सैन व गाइडर अरूणा सोलंकी ने कहा कि बॉम्बे मोटर सर्किल, आखलिया चौराहा, चीरघर सर्किल, प्रथम पुलिया सर्किल, देवनगर, घड़ी चौराहा सहित सात चारौहों पर विद्यार्थियों ने लोगों को स्वाइन फ्लू के ‘एच वन एन वन‘ वायरस के लक्षणों व बचाव के सम्बन्ध में मार्गदर्शन दिया।
इस सामाजिक कार्य के सफल संचालन में प्रधानाचार्य शमीम शेख, प्रिन्सीपल इन्तिखाब आलम, नूर बानो, अरूणा सोलंकी, शराफत अली, रईस अहमद, मोहम्मद समीर, अबुबकर, शहबाज, सुदेश कुमार, मोहित, व गजेन्द्र सहित कई शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।