Home > Latest News / रंगोली में दिखी ‘कलर्स ऑफ इण्डिया‘ की झलक

रंगोली में दिखी ‘कलर्स ऑफ इण्डिया‘ की झलक

April 06, 2015

मेहन्दी, क्रिकेट व वॉलीबॉल में भी दिखा उत्साह
सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह ‘दी नाईटेंगल 2015‘ शुरू

जोधपुर 06 अप्रैल। रंग-बिरंगे चटखीले रंगो से किसी ने बनाया भारत का मानचित्र, तो किसी ने सामूहिक रूप से क़ौमी एकता को दर्शाते हुए बनाये हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्मो के प्रतीक चिन्ह, किसी ने राष्ट्रीय पक्षी मोर , किसी ने गणेशजी तो किसी ने कलर्स ऑफ इण्डिया की थीम पर उकेरी कई रचनात्मक आकृतियां।

मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित मांई ख़दिज़ा इन्सटीट्यूट ऑफ नर्सिंग साईंसेज में सोमवार को शुरू हुए ‘सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह दी नाईटेंगल 2015‘ के उद्घाटन समारोह में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का। इस मौके पर आयोजित मेहन्दी प्रतियोगिता में बारीक डिजाइन की अरेबिक मेहन्दी, भरवा मेहन्दी, मोरनी व केरी आकृति की राजस्थानी मेहन्दी, दुल्हन व बॉम्बे स्टाइल की खूबसूरत मेहन्दी हाथों में सज़ाकर, इस क्षेत्र को फैशन से जोड़ते हुए इसमें रोजगार की अपार सम्भावनाओं का संदेश दिया।

क्रिकेट में जीएनएम सैकण्ड इयर ने जीएनएम फर्स्ट ईयर निर्धारित ओवर में 7 विकेट से पराजित किया। 35 रन बनाकर, मुजाहिद मैन ऑफ द मैच रहा। वॉलीबॉल में जीएनम इन्टरशिप ने 21-10 व 21-14 के सीधे सेटों में जीएनएम फर्स्ट ईयर को हराया तथा नरेश व अशोक के शानदार खेल से बीएससी फर्स्ट ईयर ने शेष टीम को 21-14 व 21-18 के सेटों से मात दी। प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर वर्ष ये प्रतियोगिाताए आयोजित की जाती है।

निर्णायक व्याख्याता हितेशानन्द त्रिवेदी व प्रीति ठाकुर चौहान ने कहा कि रंगोली में प्रिया, नीलम, जेबूनिशां-आदिला व मेहन्दी में दीपिका, प्रिया, नीलम ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम प्रभारी मीना कुमारी, अनिता नैयर, सुशील चौधरी, आमिर अली, अभिषेक कुमावत, गौरीशंकर बोराणा रहे। मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ चार्ट्स के माध्यम से ‘पहला सुख निरोगी काया‘ व ‘हेल्थ इज वेल्थ‘ का सामाजिक संदेश दिया जायेगा।