विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर
जोधपुर 07 अप्रैल। मांई ख़दीजा इन्सटीट्यूट ऑफ नर्सिंग साईंसेज में चल रहे ‘सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह दी नाईटेंगल 2015‘ के अन्तर्गत मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने चार्ट्स पर बनाई कई आकृतियों से देश के लोगों को नशा छोड़ने के स्वास्थ्य सम्बन्धी कई पैग़ाम दिये।
प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री ने बताया कि पूरी दुनिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इस वर्ष की थीम ‘फूड सेफ्टी‘ रखी गई। पोस्टर के ज़रिये नर्सिंग छात्रा प्रिया वैष्णव ने ‘फूड सेफ्टी‘, नीलम वैष्णव ने ‘फ्रम फार्म टू प्लेट मेक फूड सेफ‘, बिन्दू बाबू ने ‘डोन्ट यूज स्मोक‘, रितू भाटी ने ‘डोन्ट यूज टोबेको‘, ज्योति ने ‘डोन्ट यूज ‘ड्रिंक‘, जेबूनिशां ने ‘हेल्थ इज वेल्थ‘ व समीर टाक ने ‘फूड सेफ्टी व फूड प्रिवेन्शन‘ का संदेश खूबसूरत रंगो से बनाये चित्रो से दिया।
निर्णायक व्याख्याता हितेशानन्द त्रिवेदी व प्रीति ठाकुर चौहान ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित थी्र लेग रेस में बीएसी थर्ड ईयर की प्रिया-मलयश्री व जेबूनिशां-सादिया, छात्र वर्ग में बीएससी सैकेण्ड ईयर के अख्तर-अत्तार व मोहसिन-सलीम, सो मीटर रेस में जीएनएम सैकेण्ड़ ईयर की शीतल व बीएससी थर्ड ईयर की प्रिया, छात्र वर्ग में जीएनएम ईन्टरन्शिप के नरेन्द्र व जीएनएम सैकेण्ड ईयर के मुजाहिद, चार सौ मीटर रेस में बीएससी थर्ड ईयर के तय्यब व जीएनएम सैकेण्ड ईयर के शाहिद ने क्रमश पहले व दूसरे स्थान हासिल किया।
क्रिकेट में बीएससी थर्ड ईयर ने बीएससी फर्स्ट ईयर के 83 रनों का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की तथा स्टॉफ की टीम ने बीएससी सैकेण्ड ईयर की टीम को 22 रनों से हराया। पोस्टर कॉम्पिटिशन में समीर ने पहला व प्रिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल के मैच में बीएससी चतुर्थ ईयर की टीम ने जीएनएम थर्ड ईयर की टीम को हराया तथा जीएनएम सैकेण्ड ईयर ने बीएससी थर्ड ईयर को पराजित किया।
कार्यक्रम प्रभारी इमरान अली, सुशील चौधरी, आमिर अली, रिजवान अली, फरहाना खान, अनिता नैयर रहे।
गुरूवार को प्रातः ग्यारह बजे, रस्साकस्सी, बोरा रेस सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।