‘सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह दी नाईटेंगल 2015‘ के लेमन स्पून रेस व शतरंज का भी हुआ आयोजन
जोधपुर 08 अप्रैल। कोई अपनी टीम को विजयी कराने के लिए पूरी कोशिश से जोर लगा रहा था तो कोई अपनी टीम की जीत के लिए आखरी सांस तक रस्सी को अपनी ओर खींचने में लगा था। तो दूसरी ओर नर्सिंग छात्राएं पूरे शरीर के सम्पूर्ण नियंत्रण से मुंह में रखी लेमन स्पून को बिना हाथ की मदद से लक्ष्य तक पहुंचाने में लगी थी।
मौका था, मांई ख़दीजा इन्सटीट्यूट ऑफ नर्सिंग साईंसेज में चल रहे ‘सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह दी नाईटेंगल 2015‘ के अन्तर्गत बुधवार को आयोजित हुई रस्साकस्सी व लेमन स्पून रेस का। प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की रस्साकस्सी, लेमन स्पून रेस के साथ-साथ बोरा रेस व शतरंज (चेस) में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी।
निर्णायक व्याख्याता हितेशानन्द त्रिवेदी व प्रीति ठाकुर चौहान ने बताया कि रस्साकस्सी (टग ऑफ वार) के छात्र वर्ग में आमिर अली, अल्लाहनूर, गौरीशंकर की स्टॉफ की टीम प्रथम एवं धीरज, इंसाफ व वाहिद की टीम ए द्वितीय स्थान पर रही। छात्रा वर्ग में बीएसी सैकेण्ड ईयर की आदिला, अमरीन, नाजनीन, प्रेमलता की टीम ए पहले व बीएससी फर्स्ट ईयर की अभिलाशा, नीलम व बीएससी थर्ड ईयर की प्रिया, मलयश्री की टीम ई दूसरे स्थान पर रही।
लेमन स्पून रेस में गर्ल्स वर्ग में बीएससी सैकेण्ड ईयर की कामना व निशा तथा बॉयस् वर्ग में बीएससी चतुर्थ ईयर के अमजद व बीएससी सैकेण्ड ईयर के मोहसिन क्रमशः पहले व दूसरे स्थान पर रहे। बोरा रेस (शेक रेस) में गर्ल्स में बीएससी सैकेण्ड ईयर की प्रेमलता व बीएससी थर्ड ईयर की प्रिया तथा बॉयस् में बीएससी थर्ड ईयर के मोहम्मद तय्यब, व बीएससी चतुर्थ ईयर के सागर ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया।
शतरंज (चेस) में छात्र वर्ग में बीएससी चतुर्थ ईयर के झूमरराम, जीएनएम फर्स्ट ईयर के श्रवण, छात्रा वर्ग में बीएससी फर्स्ट ईयर की बिन्दूबाबू, बीएससी सैकेण्ड ईयर की प्रेमलता व स्टॉफ वर्ग में व्याख्याता राजूराम परिहार, आमिर अली क्रमशः पहले व दूसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम प्रभारी इमरान अली, राजूराम परिहार, अबरार अहमद, श्रीकान्त के नैयर, सुशील चौधरी, खुशबू जियानी, अनिता नैयर, विकास भाटी, फरहाना खान, रिजवान अली रहे। गुरूवार नौ अप्रैल को प्रातः ग्यारह बजे, बेड़मिन्टन, म्यूजिकल चेयर सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।