Home > Latest News / अन्ताक्षरी, गायन व इन्डोर गेम में दिखी प्रतिभा

अन्ताक्षरी, गायन व इन्डोर गेम में दिखी प्रतिभा

April 10, 2015

‘सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह दी नाईटेंगल 2015‘ के अन्तर्गत नाटक व एक मिनट शो का कल होगा आयोजन

जोधपुर 10 अप्रैल। कमला नेहरू नगर स्थित मांई ख़दीजा इन्सटीट्यूट ऑफ नर्सिंग साईंसेज में चल रहे ‘सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह दी नाईटेंगल 2015‘ के अन्तर्गत शुक्रवार को आयोजित हुई अन्ताक्षरी प्रतियोगिता में नर्सिंग विद्यार्थियों ने अ वर्णमाला से शुरू हुए गीतों एवं हाव-भाव के बोल व धुन पहचान की जुगलबन्दी को हाजिर ज़वाबी के साथ पेश किया। निर्णायक व्याख्याता हितेशानन्द त्रिवेदी व प्रीति ठाकुर चौहान ने बताया कि अन्ताक्षरी में मोहसिन, अब्दुल सलीम, मोहम्मद अख्तर, प्रेमलता, अत्ताउर्रहमान का ग्रुप ए प्रथम व शीतल, उमर फारूक, भारती, आदिला, नरेन्द्र का गु्रप जी द्वितीय स्थान पर रहा।

उत्साह और मनोरंजन के साथ खेली गई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जीएनएम फर्स्ट ईयर के मयंक पहले, बीएससी चतुर्थ ईयर के अमजद दूसरे स्थान पर रहे। सुरीली आवाजों के साथ पेश की गई फिल्मी गीत, राजस्थानी गायन व लोकगीतों की गायन प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में अजीज, यश, सुहैल व आकाश तथा छात्रा वर्ग में परीना, कामना, शीतल क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। जोश के साथ खेले गये टेबल टेनिस खेल में प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री प्रथम व जीएनएम थर्ड ईयर के तरूण प्रजापत व जीएनएम सैकेण्ड ईयर के शाहिद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

वॉलीबॉल खेल में जीएनएम सैकेण्ड़ ईयर के इंसाफ, गणपत, नरेश, अल्लाहबेली, वाहिद, मुजाहिद, इक़बाल की टीम पहले व बीएससी प्रथम ईयर के मोहसिन, इरफान, सलीम, मालिन्द्रा, अशोक, आदिल, रामप्रकाश की टीम दूसरे स्थान पर रही। रोचक खेल केरम में छात्र वर्ग में बीएससी चतुर्थ ईयर के सागर व बीएससी थर्ड ईयर के तय्यब प्रथम व जीएनएम फर्स्ट ईयर के अहमद व नरपत द्वितीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में बीएससी सैकेण्ड़ ईयर की सादिया व आदिला प्रथम व बीएससी फर्स्ट ईयर की बिन्दुबाबू व बीएससी थर्ड ईयर की प्रिया वैष्णव द्वितीय स्थान पर रही।

स्टॉफ के बीच खेले गये टेबल टेनिस मैच में व्याख्याता मीना विश्नोई प्रथम व व्याख्याता प्रीति ठाकुर चौहान ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा टेबल टेनिस के छात्र वर्ग में जीएनएम थर्ड ईयर के तरूण ने पहला व जीएनएम सैकेण्ड ईयर के शाहिद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम प्रभारी गिरीश सिंह, रिजवान अली, अभिषेक कुमावत, गौरीशंकर बौराणा, अल्लाहनूर, वाजिद इलाही, विक्रम सिंह, योगेश्वर मूथा, मीना कुमारी, अनिता नैयर, इमरान अली, सुशील चौधरी, आमिर अली रहे। शनिवार ग्यारह अप्रैल को प्रातः ग्यारह बजे, शिक्षा, आतंकवाद विषय पर नाटक एवं वन मिनट शो सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।