Home > Latest News / शिक्षा की अलख जगाने का नाटक से दिया संदेश

शिक्षा की अलख जगाने का नाटक से दिया संदेश

April 11, 2015

‘सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह दी नाईटेंगल 2015‘ का सम्मान समारोह के साथ सोमवार को होगा समापन

जोधपुर 11 अप्रैल। कोई सुई पिरो रहा था, तो कोई गलत लिखे अक्षरों को सही-सही लिखने की फटाफट कोशिश कर रहा था। तो कोई ज्यादा से ज्यादा गुब्बारे फूलाने में मशगूल दिखा। मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित मांई ख़दीजा इन्सटीट्यूट ऑफ नर्सिंग साईंसेज में चल रहे ‘सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह दी नाईटेंगल 2015‘ के अन्तर्गत शनिवार को आयोजित हुई ‘वन मिनट प्रतियोगिता‘ का।

प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री ने बताया कि इसके साथ ही ‘शिक्षा और आतंकवाद‘ विषय आधारित मंचित नाटक में नॉबल पुरस्कार से सम्मानित, बालिका शिक्षा वैश्विक एक्टिविस्ट मलाला यूसुफ जई के जीवन संघर्ष को दिखाते हुए आतंकवाद का मुकाबला करने तथा बालिका शिक्षा की अलख जगाने का संदेश दिया। रूसी प्रसिद्ध लेखक एन्थान चेखव द्वारा लिखित नाटक जिसका हिन्दी रूपान्तरण गिरगिट का भी खूबसूरत मंचन किया गया। नर्सिंग विद्यार्थियों ने गिरगिट नाटक में एक पुलिस ऑफिसर द्वारा अवसरवादी होने तथा एक कुत्ते के चोरी होने की घटना के साथ समाज के गरीब व अमीर तबके से गिरगिट की तरह रंग बदलते हुए उनके अलग-अलग व्यवहार को दर्शाया।

इस अवसर पर कन्या भू्रण हत्या, प्रेमी की आत्महत्या शीर्षक से एकल नाटक भी पेश किये गये। निर्णायक व्याख्याता हितेशानन्द त्रिवेदी व प्रीति ठाकुर चौहान ने बताया कि नाटक में समीर एण्ड ग्रुप का गिरगिट प्रथम, सलीम-अमरीन एण्ड ग्रुप का ‘शिक्षा और आतंकवाद‘ द्वितीय स्थान पर रहा। एकल नाटक में बीएससी नर्सिंग सैकेण्ड ईयर की प्रेमलता प्रथम, बीएससी नर्सिंग चतुर्थ ईयर का समीर द्वितीय स्थान पर रहा। वन मिनट शो में छात्र वर्ग में मोहसिन, सलीम, तय्यब प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान व छात्रा वर्ग में मलयश्री, प्रेमलता पहले व दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम प्रभारी इमरान अली, श्रीकान्त के नैयर, अनिता नैयर, मीना कुमारी, गिरीश सिंह, खुशबू जियानी, रिजवान अली, अभिषेक कुमावत, गौरीशंकर बौराणा, अल्लाहनूर, वाजिद इलाही, विक्रम सिंह, योगेश्वर मूथा, सुशील चौधरी, आमिर अली रहे। सोमवार को सांस्कृतिक एव खेलकूद सप्ताह दी नाईटेंगल 2015 का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।