चाचा नेहरू के जन्मदिन पर शिक्षक एवं विद्यार्थी बनें प्रतिभागी
जोधपुर 14 नवम्बर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित फिरोज खान मेमोरियल गल्र्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में देष के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 124वें जन्मदिवस (बालदिवस) के अवसर पर गुरूवार को शिक्षक एवं छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रिन्सीपल शमीम शेख ने बालदिवस के मौके पर छात्राओं को चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेकर, उनकी तरह कामयाब बनने की सीख दी। शिक्षक एवं विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, चम्मच रेस में परवीन सैय्यद, निषा सैय्यद, अलवीरा, मुस्कान, आयषा, फरजाना, मीना, रूबी बेनर्जी, फरूख तस्कीन जई ने क्रमषः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकस्सी में महिला अध्यापक, ग्यारहवीं कलावर्ग व बारहवीं वाणिज्य वर्ग विजयी रही। साथ ही व्यंजन प्रतियोगिता में स्पाईसी वेन्चर ने पाव भाजी, आईसक्रिम, बे्रड पकोड़ा, चाय, काॅफी सेवन स्टार चाट ने चाऊमीन, छोला चाट, अक्स फास्ट फूड ने भेलपूरी, दहीपुरी, सेण्डविच बहार पान कार्नर ने पान, खमण, बड़ा पांव गर्मागम पकोड़े ने पकोडे, पालक पकौडे, पेस्टी आदि की बाजार के रूप में स्टॉल लगाई। स्टॉल पर मौलाना आजाद बीएड कालेज, महिला बीएड कॉलेज, मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने खरीदी की। बच्चों ने क्रय-विक्रय कर, बचत करने का पैगाम दिया। निर्णायक अरूणा सोलंकी, नूर बानो, फरूक तस्कीन जई, लुबना हातिम खान थी। समस्त शिक्षकगणों ने बाल दिवस के समस्त कार्यक्रमों में उत्साह से भाग लिया। b