‘सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह दी नाईटेंगल 2015‘ का सम्मान समारोह के साथ हुआ समापन
जोधपुर 15 अप्रैल। सब के चेहरे खिले थे, कोई मोमेन्टो के साथ सेल्फी ले रहा था, तो किसी अपनी टीम व विनिंग ट्रॉफी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया। तो कई छात्र-छात्राएं अपने टीचर के साथ, सम्मानित होने के यादगार क्षणों को मोबाईल व कैमरे में कैद कर रहे थे।
मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित मांई ख़दीजा इन्सटीट्यूट ऑफ नर्सिंग साईंसेज में चल रहे ‘सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह दी नाईटेंगल 2015‘ के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह का। प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री ने अपने प्रेरणारूपी उद्बोधन में कहा कि विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के 215 विजेता व उपविजेताओं को मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक, नर्सिंग कॉलेज के मेडि़कल एडवाइजर फिरोज अहमद काजी ने मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।
निर्णायक व्याख्याता हितेशानन्द त्रिवेदी व प्रीति ठाकुर चौहान ने बताया कि क्रिकेट में जीएन द्वितीय वर्ष ने स्टॉफ टीम को, वॉलीबॉल में जीएन सैकेण्ड ईयर की टीम ने बीएससी नर्सिंग सैकेण्ड ईयर को, टेबल टेनिस के तरूण ने शाहिद को व मीना विश्नोई ने प्रीति ठाकुर चौहान को, बैडमिन्टन सिंग्लस में धीरज ने मोहम्मद सलीम को, प्रिया ने सादिया को, राजेन्द्र ने विकेश भाटी को, मीना विश्नोई ने प्रीति ठाकुर चोहान को, बैडमिन्टन डबल्स में आमिर-सतीश ने मुजाहिद-मुकेश को, शतरंज में झूमर ने श्रवण को, बिन्दू बाबू ने प्रेमलता को, राजूराम परिहार ने आमिर अली को, म्यूजिकल चेयर में मयंक ने अमजद को, कामना ने बिन्दुबाबू को, वन मिनट प्रतियोगिता में मोहसिन ने सलीम-मोहम्मद तय्यब को, मलयश्री ने प्रेमलता को, रस्साकस्साी के छात्र वर्ग में आमिर, अल्लाहनूर, गौरीशंकर ने धीरज, इंसाफ, वाहिद को, छात्रा वर्ग में आदिला, अमरीन, नाजिस, प्रेमलता ने अभिलाशा, नीलम, प्रिया, मलयश्री को, लेमन स्पून रेस में अमजद ने मोहसिन को, कामना ने निशा को, कैरम बोर्ड में सागर-मोहम्मद तय्यब ने अहमद-नरपत को, सादिया-आदिला ने बिन्दूबाबू-प्रिया को, खूशबू जियानी-फरहाना खान ने अनिता नैयर-प्रीति ठाकुर चौहान को, थ्री लेग रेस में अख्तर-अताउररहमान ने मोहसिन-मोहम्मद सलीम को, मलयश्री-प्रिया ने सादिया-जेबूनिशां को, मेहन्दी में दीपिका ने प्रिया, नीलम को, अन्ताक्षरी में मोहसिन के ग्रुप ए ने भारती के ग्रुप जी को, रंगोली में प्रिया ने नीलम, जेबूनिशां को, सामुहिक नाटक में समीर एण्ड ग्रुप तथा एकल नाटक में प्रेमलता ने समीर को, गायन में अजीज ने यश, सुहैल व आकाश को, परीना ने कामना, शीतल को, सौ मीटर रेस में नरेन्द्र ने मुजाहिद को, शीतल ने प्रिया को, चार सौ मीटर रेस में मोहम्मद तय्यब एण्ड ग्रुप, बोरा रेस में तय्यब ने सागर को, प्रेमलता ने प्रिया को, पोस्टर में समीर ने प्रिया को पराजित कर, क्रमशः विजेता एवं उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
इन प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में हितेशानन्द त्रिवेदी, गिरीश सिंह, अनिता नैयर, श्रीकान्त नैयर, वाजिद इलाही, मीना विश्नोई, इमरान अली, रिजवान अली, प्रीति ठाकुर चौहान, सुशील चौधरी, फरहाना खान, आभा गुप्ता, अल्लाहनूर, खुश्बू जियानी, आमिर अली, विक्रम सिंह, अबरार अहमद, भाखर राम, योगेश्वर, राजेन्द्र प्रसाद, गौरीशंकर, राजूराम परिहार, शोलेशा, गणपत, सुनील, आबिद, मोहम्मद सुल्तान का विशेष सहयोग रहा। पूर्व में अतिथियों का स्वागत व तिलावते कुरान किया गया। किक्रेट में मुजाहिद मैन ऑफ द सीरिज रहा। संचालन व्याख्याता इमरान अली ने किया। धन्यवाद नर्सिंग कॉलेज के मेडिकल सलाहकार फिरोज अहमद काजी ने दिया