जोधपुर 17 अप्रैल। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी की देखरेख में संचालित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में चल रहे ‘पत्रकारिता एवं जनसंचार‘ पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के एक दल ने अपने शैक्षणिक भ्रमण के अन्तर्गत जयपुर के मीडिया संस्थानो का दौरा किया।
जर्नलिज्म एण्ड मॉस कम्यूनिकेशन सर्टिफिकेट कोर्स के प्रभारी डॉ. प्रकाश पुरोहित ने बताया कि इस दल ने जयपुर में दूरर्शन केन्द्र, ऑल इण्डिया रेडियो (आकाशवाणी), चैनल इण्डिया न्यूज तथा वॉयस अकेडमी में जाकर वहां ऑनलाइन कम्प्यूटर तकनीक से जुड़े यंत्रों की कार्यशैली, स्टूडियो, कार्यक्रम निर्माण तथा खबर के घटना स्थल से न्यूज रूम तक के प्रस्तुतीकरण की बारीकियों को गहराई से जाना। विद्यार्थियों ने दूरदर्शन में राजस्थानी न्यूज, रसोई कार्यक्रम, आकाशवाणीे में युवाणी व पिंक सिटी एफ.एम का लाइव प्रसारण देखा। इस मौके पर जयपुर दूरदर्शन के केन्द्र निदेशक कृष्णदेव कल्पित, आकाशवाणी के केन्द्र निदेशक सुधीर राखेचा, कार्यकम अधिशाषी राकेश जैन, इण्डिया न्यूज के पत्रकार अवनिन्द्रा मिश्रा, जसवन्त सिंह, दीपक तथा वॉयस अकेडमी के निदेशक एवं अन्तर्राष्ट्रीय उद्घोषक मुकुल गोस्वामी व आरजे गोपेश से रूबरू होकर विद्यार्थियों ने प्रिन्ट व इलेक्टॉनिक मीडिया की बारीकियों को समझा
इस दल में प्रभारी डॉ. प्रकाश पुरोहित, जगदीश चौधरी, मकसूद खान, पूजा बोहरा, सोहन पटेल, नगमा खान, प्रकाश शर्मा सहित संस्थान के जनसम्पर्क अधिकारी अनवर हुसैन अब्बासी एवं अन्य शामिल थे। विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार ओपी बोहरा व डिप्टी रजिस्ट्रार राजिक वदूद ने उन्हें शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी की ओर से संचालित पत्रकारिता एवं जनसम्पर्क पाठ्यक्रम का यह पहला बैच है इसका सत्र इस माह पूरा हो गया है एवं अगले शैक्षणिक सत्र से नये विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम कार्यकम शुरू होगा।