Home > Latest News / दुनिया में जातीय हिंसा के खात्में से बचेगी पृथ्वी

दुनिया में जातीय हिंसा के खात्में से बचेगी पृथ्वी

April 22, 2015

विष्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पानी व पेड़ों की रक्षा व प्रदूषण पर रोक का, पोस्टर से दिया पैग़ाम

जोधपुर 22 अप्रैल। हमें मानवता को बचाना होगा और पूरी दुनिया के अलग-अलग देषों में हो रही जातीय हिंसा के खात्मे के लिए सभी क़ौमों को मिलकर इन्सानियत का पैगाम देना होगा। साथ ही पेड़ो की रक्षा, पानी बचाने व प्लास्टिक, धु्रमपान, मोबाईल रेडियेषन सहित विभिन्न अत्याधुनिक तरीकों से हो रहे प्रदूषण पर रोक लगानी होगी। तभी सही मायनों में पृथ्वी को बचाया जा सकेगा।

ये व्यावहारिक संदेष रंग-बिरंगे रंगों से पोस्टर पर उकेरकर, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड़ कॉलेज की छात्रध्यापिकओं ने बुधवार को विष्व पृथ्वी दिवस के मौके पर दुनिया को दिया। बीएड प्रिन्सीपल डॉ. सपना सिंह राठौड़ ने कहा कि हमें हमारे बच्चों को ऐसी तहज़ीब व संस्कार देने होंगे जिससे उनमें इन्सानियत को बढ़ावा देने का जज़्बा बढे़ तथा वे ईष्वर द्वारा निःषुल्क दी हुई प्राकृतिक सम्पदाओं की रक्षा करना सीखें। वर्ल्ड अर्थ डे के मौके पर छात्राध्यापिका सबिहा, प्रषाली, प्रिया ने जातीय हिंसा को समाप्त करने व वृक्षांे की रक्षा करने के लिए ‘एण्ड द साइलेंस व स्टोप द कम्यूनिटी वॉयलंस‘, ‘सेव द ट्री‘, छात्राध्यापिका अनुराधा, हुमैरा, किरण ने धरती को प्रदूषण से बचाने के लिए ‘हैप्पी अर्थ डे‘, छात्राध्यापिका रूखसाना ने जल ही जीवन है, के लिए ‘सेव वाटर‘ व छात्राध्यापिका दुर्गा ने वायु, ध्वनि व जल प्रदूषण रोकने के लिए ‘स्टोप पोल्यूषन एण्ड सेव अर्थ‘ के खूबसुरत व रचनात्मक पोस्टर उकेरे।