हाऊस डेकोरेषन में दिखी, भारत के प्रान्तों की झलक
मौलाना आज़ाद मुस्लिम बीएड कॉलेज सांस्कृतिक सप्ताह 2015 शुरू
जोधपुर 27 अप्रैल। किसी ने हाऊस डेकोरेषन से राजस्थान परिवेष को दर्षाया, तो किसी ने सर्व संस्कृति भारत देष के पंजाब प्रान्त की आधुनिकता व पारम्परिकता को दिखाया। तो किसी ने रंगीलो राजस्थान से राजस्थान संस्कृति की छटा के रंग बिखेरे।
मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड कॉलेज एवं मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड़ कॉलेज के सोमवार को आयोजित संयुक्त ‘सांस्कृतिक सप्ताह 2015‘ का कॉएड बीएड़ प्रिन्सीपल डॉ. शोभा गुप्ता एवं महिला बीएड डॉ. सपना सिंह राठौड़ ने बताया कि इस मौके पर बीएड़ प्रषिक्षणार्थियों ने रंगोली के माध्यम से नेपाल भूकम्प में मारे गये शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही संस्कृति की रक्षा, बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोको, राष्ट्रीय पक्षी मोर को बनाने सहित विभिन्न समसामयिक विषयों को रंगोली से उकेरकर, सामाजिक संदेष दिया। इस अवसर पर आयोजित सॉफ्ट ड्रिंक प्रतियोगिता में कैरी का पानी, छाछ, लस्सी, पान का शर्बत, ठण्डाई, केले का जूस आदि को सजावटी अंदाज में रंग-बिरंगे रंगो के साथ पेष कर, उसके चटपटे स्वाद को दुगुना कर दिया। अंत में क्वीज कॉम्पीटिषन में राजस्थान व देष और दुनिया के वर्तमान, भूत एवं भविष्य से जुड़ी आर्थिक, राजनैतिक एव ंसामाजिक परम्पराओं के सामान्य ज्ञान सम्बन्धी प्रतियोगी प्रष्न पूछे गये।
निर्णायक डॉ शोभा गुप्ता, माधुरी दत्ता, डॉ श्वेता अरोड़ा, डॉ सपना सिंह राठौड़ ने बताया कि हाउस डेकोरेषन में मदर टेरेसा हाऊस का रंगीलो राजस्थान प्रथम व एनीबिसेन्ट हाऊस की पंजाबी संस्कृति द्वितीय तथा रंगोली में मदर टेरेसा व सी ग्रुप प्रथम, एनीबिसेन्ट व बी ग्रुप द्वितीय व इन्दिरा गांधी हाऊस व ए ग्रुप तृतीय स्थान एवं सॉफ्ट ड्रिंक कॉम्पिटिषन में मदर टेरेसा ने पहला, इन्दिरा गांधी ने दूसरा व एनीबिसेन्ट हाऊस ने तीसरा स्थान तथा व क्वीज कॉम्पिटिषन में सी ग्रुप ने पहला व बी ग्रुप सैकेण्ड व ए ग्रुप ने तीसरा स्थान ने हासिल किया। व्याख्याता डॉ प्रमीला गहलोत, सलीम अहमद, डॉ समीना, ममता सिंह, डॉ. सुनीता संागवान, गीता शर्मा, कान्ता मिश्रा, इकबाल चुंदडीगर, तनुश्री, शहाबुद्दीन, रीना गोयल, वाजिद शेख, तनवीर काजी अहमद, मोहम्मद रफीक का विषेष सहयोग रहा। मंगलवार को प्रातः ग्यारह बजे, सलाद व सॉफ्ट ड्रिंक, एक्सटेम्पोर व अन्ताक्षरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।