अन्ताक्षरी एवं एक्सटेम्पोर में दिखी हाजिरज़वाबी
मौलाना आज़ाद मुस्लिम बीएड कॉलेज सांस्कृतिक सप्ताह 2015
जोधपुर 28 अप्रैल। सलाद डेकोरेषन प्रतियोगिता में गज़ब की क्रियेटिविटी दिखी। किसी ने सलाद में विभिन्न प्रकार की सब्जियों एवं फलों से भारत का मानचित्र, राष्ट्रीय ध्वज, पपीता लेम्प, फिष व बकेट सैलेड़़ बनाया तो किसी ने फ्यूजन थीम पर भारतीय सौन्दर्य को दर्षाता मोर, डॉलफिन्स, समर पिज्जा, बेबी कार्ट, सैलेड बोट व खीरे की छुक-छुक ट्रैन, क्रिसमस ट्री व तरबुज से चाइनीज डॉल बनाई।
मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड कॉलेज एवं मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड़ कॉलेज में चल रहे संयुक्त ‘सांस्कृतिक सप्ताह 2015‘ के अन्तर्गत के मंगलवार को आयोजित सलाद सज़ावट प्रतियोगिता का तो दूसरी ओर खुद को तरोताजा रखने के लिए आयोजित सॉफ्ट ड्रिंक प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे कलर के साथ मोकटेल थीम पर स्ट्रॉबेरी क्रष से निर्मित मीठा सिंड्रेला, लेमन एण्ड मिन्ट, मैंगो जूस, दही लस्सी, छाछ, समर स्पेषल थीम पर कॉल्ड़ कॉफी व पान शरबत को खूबसूरत अंदाज में पेष किया।
निर्णायक डॉ शोभा गुप्ता, माधुरी दत्ता, डॉ सपना सिंह राठौड, डॉ. प्रेमलता, डॉ श्वेता अरोड़ा ने बताया कि दोनो कॉलेजों की सलाद प्रतियोगिता में महिला बीएड की मदर टेरेसा व कॉएड़ की सी ग्रुप, इन्द्रा गांधी व ए ग्रुप, एनीबिसेन्ट व सी ग्रुप ने क्रमषः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। आषुभाषण (एक्सटेम्पोर) में ग्रुप ए की भावनानाथ फर्स्ट, ग्रुप ए की हुमेरा सैकेण्ड तथा ग्रुप बी व सी की सबीहा, विषालक्ष्मी थर्ड स्थान पर रही तथा अन्ताक्षरी प्रतियोगिता में ग्रुप ए व सी ने पहला व ग्रुप बी दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रभारी दुर्गा, दीपिका, गरिमा, प्रषाली, सबिहा, रेषमा, सुमाईला, स्वाति, सादाब एवं समस्त व्याख्याताआंे का विषेष सहयोग रहा। बुधवार को प्रातः ग्यारह बजे, मेहन्दी, फैन्सी ड्रेस, वन मिनट शो व फूट एण्ड चार्ट प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।