Home > Latest News / मेहन्दी से दिया स्वच्छ भारत अभियान का संदेश

मेहन्दी से दिया स्वच्छ भारत अभियान का संदेश

April 29, 2015

वनमिनट शो, चार्ट एण्ड फूड कॉम्पिटिषन व एक्सटेम्पोर में दिखा जोष
मौलाना आज़ाद मुस्लिम बीएड कॉलेज सांस्कृतिक सप्ताह 2015

जोधपुर 29 अप्रैल। किसी ने फटाफट जलती मोमबत्ती में एक हाथ से अधिकतम चूडियां डाली तो किसी ने जल्दी-जल्दी चेहरे पर बिन्दी लगाई तो कोई गुब्बारे फूलाने में व खीरे खाने में लगा रहा तो कईयों ने सुई में फटाफट धागा पिरोया। मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड कॉलेज एवं मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड़ कॉलेज में चल रहे संयुक्त ‘सांस्कृतिक सप्ताह 2015‘ के अन्तर्गत बुधवार को आयोजित वन मिनट शो प्रतियोगिता का साथ ही फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में किसी ने अरविन्द केजरीवाल, तो किसी ने डॉक्टर, मारवाडी आदमी, भिखारी, राहुल गांधी, दया बेन, गार्ड, मलाला, पीटीआई आदि के रूप धरे तो दूसरी और महिला बीएड कॉलेज में आयोजित चार्ट एण्ड फूड कॉम्पिटिषन में कलकत्त्ता मूरी चार्ट, आलू कचौरी, लछा चाट व सैण्डवीच सहित कई चटपटे स्वादिष्ठ व्यंजन बनाये गये।

प्रिन्सीपल डॉ शोभा गुप्ता व महिला बीएड प्राचार्या डॉ सपना सिंह राठौड ने कहा कि मां, ग्रामीण क्षेत्र में बालिका षिक्षा आदि सामाजिक मुद्दो पर आषुभाषण भी पेष किये गये तथा आज के समय में रोजगार का रूप ले चुकी मेहन्दी प्रतियोगिता में मेहन्दी से हाथों पर पेड़ बचाओ, स्वच्छ भारत अभियान, मारवाड़ी शादी, नगाड़ा, दुल्हन व अरेबिक स्टाईल की मेहन्दी बनाकर कई सामाजिक संदेष दिये गये।

निर्णायक डॉ. प्रेमलता, संध्या शुक्ला, डॉ श्वेता अरोड़ा, डॉ. सुनीता सांगवान, गीता शर्मा, तनुश्री माथुर, रीना गोयल ने बताया कि वन मिनट शो में भागीरथ, श्यामा राम, महिला बीएड में सविता, रेषमा, सादाब, आषुभाषण में भागीरथ, सम्पत कटारिया, फैन्सी डेªेस में कैषव व मीनाक्षी तथा आमिर, फूड़ एण्ड चार्ट में सी गुप, बी ग्रुप, ए ग्रुप तथा मेहन्दी में मनीषा, सना, अफसाना ने क्रमषः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।

व्याख्याता माधुरी दत्ता, सलीम अहमद, डॉ समीना, ममता सिंह, कान्ता मिश्रा, इकबाल चुंदडीगर, शहाबुद्दीन, वाजिद शेख, तनवीर काजी अहमद का विषेष सहयोग रहा। बुधवार को प्रातः ग्यारह बजे, महिला बीएड़ कॉलेज की पारम्परिक वेषभूषा (फैन्सी ड्रेस) प्रतियोगिता एवं सम्मान समरोह के साथ संयुक्त ‘सांस्कृतिक सप्ताह 2015‘ का समापन किया जायेगा