मौलाना आज़ाद मुस्लिम बीएड कॉलेज सांस्कृतिक सप्ताह 2015 के समापन के अवसर पर
शैक्षिक सत्र 2013-14 की प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान
जोधपुर 30 अप्रैल। नेपाल में प्राकृतिक आपदा भूकम्प, जल संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण, मां का महत्व, भारतीय संस्कृति, मदर टेरेसा, मलाला यूसुफ जई, इंदिरा गांधी, पंजाबी व ग्रामीण महिला, भिखारी, डॉक्टर, टीचर आदि सामाजिक पात्रों, मुद्दों एवं प्रख्यात लोगो को उनके हूबहु अंदाज में पारम्परिक वेषभूषा प्रतियोगिता (फैन्सी ड्रेस) में पेष किया गया मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड कॉलेज एवं मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड कॉलेज में चल रहे संयुक्त ‘सांस्कृतिक सप्ताह 2015‘ के समापन के अवसर पर गुरूवार को आयोजित फैन्सी ड्रैस प्रतियोगिता का।
प्रिन्सीपल डॉ शोभा गुप्ता व महिला बीएड प्राचार्या डॉ सपना सिंह राठौड ने कहा कि देष के इन भावी शिक्षकों की छुपी प्रतिभा निखारने तथा उनके कौषल को बढ़ाने के मकसद से, सप्ताह भर चली सांस्कृतिक एवं खेलकूद की इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे, पचास बीएड प्रशिक्षणार्थियों को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये।
इस मौके पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर हामिद अली खान, रजिस्ट्रार ओपी बोहरा व डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक ने दोनो बीएड कॉलेज के शैक्षिक सत्र 2013-14 के कॉलेज स्तर पर प्रथम से पाचंवे स्थान पर रही, लवलीना रीखी, सरीता गुर्जर, सना, रिंकल व्यास अल्लाहबक्ष तथा अर्चना पण्डित, रेखा पटेल, ममता सिंहल, गीता, हुमेरा परवीन को क्रमश: इक्कावन सौ, इक्तीस सौ, इक्कीस सौ, ग्यारह सौ, पांच सौ एक, के नकद पुरस्कार सम्मान स्वरूप दिये गये।
आज हुई फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में किरण मोबारसा, इचरज डांगी, सरताज ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। व्याख्याता माधुरी दत्ता, सलीम अहमद, डॉ. प्रेमलता, संध्या शुक्ला, डॉ समीना, ममता सिंह, डॉ श्वेता अरोड़ा, डॉ. सुनीता सांगवान, गीता शर्मा, कान्ता मिश्रा, इकबाल चुंदडीगर, तनुश्री माथुर, रीना गोयल, तनवीर अहमद, शहाबुद्दीन खान, वाजिद शेख, तनवीर काजी, मोहम्मद रफीक, जावेद खान का विषेष सहयोग रहा। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया।