“स्काउट गाइड पक्षी दिवस” के अवसर पर हुआ आयोजन
जोधपुर 04 मई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवं मौलाना आजाद सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल जोधपुर की ओर से सोमवार “स्काउट गाइड पक्षी दिवस” के अवसर पर पक्षियों को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए पानी के परिण्ड़ें व उनके भोजन के लिए चुग्गा पात्र लगाए गए।
इस अवसर पर प्रभारी सहायक जिला कमिष्नर बाबू खान शेख, सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक खान, पीटीआई जुगनू खान, चिन्मय जोषी, सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भी परिण्ड़ों में पानी व चुग्गा पात्रों में दाना डाला। सभी ने स्काउट गाइड़ के इस पूनित कार्य की दृदय से प्रशंसा की। प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन स्काउट मास्टर महेन्द्र कुमार सैन ने किया।