विश्व अस्थमा दिवस पर सामूहिक शपथ एवं जनजागरूकता रैली का हुआ आयोजन
जोधपुर 05 मई। ‘आज हमने ठाना है, अस्थमा को मिटाना है‘, ‘मुझे अपनी सांसो को न है गवाना, अस्थमा पर विजय आज है पाना, ‘धूम्रपान छोड़ें‘, ‘प्लास्टिक का प्रयोग न करें‘, 'गन्दगी हटानी है', 'हरियाली लगानी है', दमा की जानकारी ही बचाव हैं, ऐसे ही सरीखे संदेषात्मक नारे लिखी तख्तियां हाथों में थामकर, छात्र-छात्राओं ने अस्थमा रोग से जागरूकता का पैगाम दिया मौका था, मंगलवार को विष्व अस्थमा दिवस के अवसर पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी एवं सिप्ला के संयुक्त तत्वावधान में मदरसा क्रिसेंट पब्लिक स्कूल एवं मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों की ओर से आयोजित जनजागरूकता रैली का।
इस अवसर पर कमला नेहरू क्षय चिकित्सालय के एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सी.आर. चौधरी ने वर्ष 2015 की विष्व अस्थमा दिवस की थीम ‘इट्स टाइम टू कंट्रोल अस्थमा‘, ‘यू केन कंट्रोल अस्थमा‘ पर फार्मेसी, स्कूली विद्यार्थियों एवं आमजन को अस्थमा के कारण, बचाव एवं इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ दिलाई। चिकित्सालय के एच.ओ.डी. डॉ. गोपाल पुरोहित एवं सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा अपने सम्बोधन में कहा कि दमा का नियमित इलाज एवं जानकारी ही इससे बचाव है। रैली की सफलता में सोसायटी के मेडिकल एड़वाइजर फिरोज अहमद काजी, सदस्य रऊफ अंसारी, मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल प्रिन्सीपल उम्मेकुलसुम एवं मौलाना आजाद इन्सिटट्यट ऑफ फॉर्मेसी के प्रिन्सील आषीष चौधरी, अय्यूब खान, पीटीआई चिन्मय जोषी, अफ्सा शेख, तबस्सुम, जाहिद अहमद, मोहम्मद सादिक, अब्दुल आलिम उस्ता, मोहम्मद वक़ास, मकसूद अहमद, कई डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट सहित समस्त दौ सौ अधिक छात्र-छात्राओं का विषेष सहयोग रहा।