Home > Latest News / “गौषाला में एज्यूकेशनल टूर सम्पन्न”

“गौषाला में एज्यूकेशनल टूर सम्पन्न”

December 09, 2013

मौलना आजाद बी.एड. कॉलेज एवं मौलना आजाद महिला बी.एड. कॉलेज का मारवाड़ मुस्लिम आदर्ष गौषाला का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न

जोधपुर 09 दिसम्बर। मौलाना आज़ाद मुस्लिम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज एवं मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के बीएड़ प्रषिक्षणार्थियों का बुझावड़ गांव स्थित “मारवाड़ मुस्लिम आदर्श गौषाला” में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण प्रभारी सलीम अहमद ने बताया कि दल ने गौषाला का भ्रमण करने के साथ ही वहां की बेसहारा व बीमार गायों को चारा खिला कर उनकी सेवा की।

मौलाना आजाद बीएड़ कॉलेज प्राचार्य डॉ सपना सिंह राठौड़ एवं महिला बीएड़ प्राचार्या माधुरी दत्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ भ्रमण जैसी अन्य सह शैक्षिक गतिविधियों में भी बढ चढकर भाग लेना चाहिए। जिससे उनमें सहयोग की भावना, सामाजिक गुणों के विकास के साथ ही वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रो में सफलता अर्जित कर सकें। इस अवसर पर दोनो कॉलेज की संयुक्त व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें शरद सदन की खीर पुलाव व इन्दिरा गांधी समुह की सब्जी पुरी को प्रथम, पावस सदन की सब्जी पुरी व मदर टेरेसा के खीर पुलाव को द्वितीय तथा हेमन्त सदन की दाल बाटी और एनीबिसेन्ट की दाल बाटी को तृतीय स्थान मिला। बीएड़ छात्रध्यापक-छात्राध्यापिकाओं ने ये व्यंजन गौषाला की धरती पर, अलग-अलग समुहों में प्राकृतिक चुल्हों एवं पारम्परिक संसाधनों का उपयोग करते हुए हाथ से बनाये।

अन्त में गीत, राजस्थानी लोकगीत, आशुभाषण, मुहावरें, पहेलियां, तुगबंदी, एक्टिंग, वाद-विवाद एवं अन्ताक्षरी आदि प्रतियोगिाताएं हुई। मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ताराचन्द गर्ग एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक व सदस्य गुलाम रब्बानी ने सबसे स्वादिष्ठ व्यंजन बनाने वाले समुह को अंक प्रदान कर सराहना की। दल में व्याख्याता मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर, गीता शर्मा, कान्ता मिश्रा, प्रमीला गहलोत, ममता शर्मा, संध्या शुक्ला, सुनीता सांगवान, मोहम्मद रफीक, वाजिद शेख, शहाबुद्दीन, तनवीर काजी, राम प्रकाष जाखड़, फरीदा गौरी, रीना गोयल, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद जावेद भी साथ गये। इस अवसर पर शब्बीर अहमद खिलजी, हाजी अबादुल्लाह कुरैषी, फजलुर्रहमान, मोहम्मद अली चुन्दड़ीगर, रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी, शकील खिलजी सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे।