Home > Latest News / ‘नहीं होगी बेटी तो मां कहां से पाओगे‘

‘नहीं होगी बेटी तो मां कहां से पाओगे‘

May 10, 2015

मदर डे के अवसर पर छात्राओं ने अपनी मां को डेडिकेट किये स्लोगन

जोधपुर 10 मई। ‘सबसे प्यारी मेरी मां‘, ‘नहीं होगी बेटी तो मां कहां से पाओगे‘, ‘मां के कदमों तले जन्नत‘, ‘सेव डॉटर-सेव मदर‘, ‘माय फर्स्ट स्कूल-माय मदर‘, सरीखे स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में थामकर, छात्राओं ने अपनी मां को डेडिकेट किया तथा सम्मान दिया।
मौका था, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के अधीन संचालित विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं की छात्राओं की ओर से ‘मदर डे‘ के अवसर पर अपनी ओर से अपने तरीके से अपनी मां को याद करने का।

मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड़ कॉलेज की अफसाना बानो, मौलाना आजाद मुस्लिम षिक्षक प्रषिक्षण विद्यालय (बीएसटीसी) की सुरैय्या बानो, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी बीएससी फर्स्ट ईयर की हाफिजा बानो व मौलाना आजाद इन्सटिट्यूट ऑफ फार्मेसी फर्स्ट ईयर की सोनू गांधी ने ‘माता दिवस‘ के मौके पर तख्तियों पर मां के आदर के रूप में नारें लिखकर, देष व दुनिया के लोगों को मां की इज्जत करने, उनकी हर बात रखने तथा भविष्य की मांए अथवा बेटियों को समझने के लिए उनका दोस्त बनने की सीख दी।