अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2015 की थीम पर प्रजेन्टेषन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जोधपुर 12 मई। कमला नेहरू नगर स्थित मांई ख़दिजा इन्स्टीट्यूट ऑॅफ नर्सिंग साईंसेज में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के मौके एवं नर्सिंग जन्मदात्री “सुश्री फ्लोरेंस नाइटेंजल” के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कई प्रतियोगितााएं आयोजित की गई। प्रधानाचार्य जितेन्द्र खत्री ने नर्सिंग दिवस की इस वर्ष की थीम “अ फोर्स फॉर चेंज- केयर इफेक्टिव कोस्ट इफेक्टिव” के अन्तर्गत नर्सिंग व्यवसाय को कम खर्चीला और अच्छी देखभाल से जुड़ा होना बताया तथा सही मेडिकल सुविधा कम लागत पर समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने निःस्वार्थ सेवा की शपथ दिलाते हुए कहा कि विष्व के समस्त नर्सिग कर्मियों को मरीज और नर्स के बीच की दूरी को खत्म करके, अपनी क्षमताओं को बढाकर, खुद को मानव सेवा के लिए समर्पित कर देना होगा।
प्रारम्भ में फ्लोरेंस नाइटेंगल की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित किया गया। नर्सिंग क्षेत्र से जुड़ी पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिया वैष्णव ने पहला, समीर टाक ने दूसरा व असलम खान ने तीसरा स्थान हासिल किया समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान मेडिषनल प्लान्ट्स बोर्ड के सदस्य एवं मेडिकल एडवाइजर फिरोज अहमद काजी ने प्रषिक्षणार्थियों को त्याग एवं मदद की भावना से कार्य करने को कहा। इस मौके पर एमएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर के भोमाराम चौधरी ने नर्सिंग प्रषिक्षण, हिमांषु सोनी ने नर्सिंग षिक्षा, श्रीकांत के. नायर ने नर्सिंग प्रबन्धन, बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष के हितेष कुमार ने विषय परिचय, मोहम्मद तैयब ने स्वास्थ्य देखभाल वित्तपोषण, मलयश्री ने प्रभावी देखभाल व प्रभावी लागत, किरताराम ने नर्सिंग के मूल्य तथा मुकेष कुमार ने नर्स की भूमिका विषय पर अपना पावरपोईन्ट प्रजेन्टेषन दिया। अंत में इस वर्ष शुरू हुए प्रथम फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से बेस्ट परफॉरमर छात्र समीर टाक को नवाज़ा गया। स्वागत भाषण एव आभार व्याख्याता मीना विष्नोई ने दिया। संचालन व्याख्याता इमरान अली ने किया। समस्त व्याख्याताओं का विषेष सहयोग रहा।