स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत सफाई, पौधारोपण एवं योगा का हुआ अभ्यास
जोधपुर 14 मई। कमला नेहरू नगर स्थित फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में एन.सी.सी. के एयरविंग व आर्मी कैडेट्स की छात्राओं ने आगामी इक्कीस जून को मनाये जाने वाले विश्व योगा दिवस की तैयारी के लिए शुक्रवार को योगा अभ्यास कार्यक्रम की शुरूआत की।
प्रिन्सीपल शमीम शेख ने कहा कि योगा के अन्तर्गत पद्मासन, ताड़ासन, भुजंगासन, वृक्षासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, सलभासन, मकरासन, पवनमुखासन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम इत्यादि आसन का अभ्यास करवाया गया। इस मौके पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में नीम, अशोक, गुलमोहर, पीपल आदि के तीस पौधे गमलों में लगाये गये। अंत में स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत एनसीसी कैडेट्स ने नन्दनवन नगर एवं पाल लिंक रोड़ के आस-पास की गलियों की झाडू से सफाई की। इस अभियान में प्रधानाचार्या शमीम शेख, एनसीसी प्रभारी अरूणा सोलंकी, नूर बानो, आर्मीविंग केयरटेकर कविता डाबी, एयरविंग केयरटेकर रूबी बैनर्जी सहित समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।